शाहरुख ने अपनी बेटी के 18वें जन्मदिन पर लिखा खास संदेश, सोशल पर वायरल

शाहरुख और गौरी खान की लाडली बेटी सुहाना 18 साल की हो गई हैं। सुहाना खान का मंगलवार को 18वां जन्मदिन था। इस मौके पर शाहरुख ने अपनी लाडली बेटी को बहुत ही प्यार भरा संदेश दिया। उन्होंने सुहाना की बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे मालूम था तुम उड़ने के लिए बनी हो।'

मुंबई। शाहरुख और गौरी खान की लाडली बेटी सुहाना 18 साल की हो गई हैं। सुहाना खान का मंगलवार को 18वां जन्मदिन था। इस मौके पर शाहरुख ने अपनी लाडली बेटी को बहुत ही प्यार भरा संदेश दिया। उन्होंने सुहाना की बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे मालूम था तुम उड़ने के लिए बनी हो।' उनका ये मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Shah Rukh Khan with Suhana

शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'सभी बेटियों की तरह मुझे मालूम था कि तुम उड़ने के लिए बनी हो... और अब तुम कानूनी रूप से वो कर सकती हो जो तुम 16 साल की उम्र से कर रही हो। तुम्हें प्यार।' इसके साथ ही उन्होंने सुहाना की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की। उन्होंने सुहाना के बैले डांसिंग करते हुए फोटो पोस्ट की। बता दें की सुहाना बहुत ही अच्छी बैले डांसर हैं और काफी समय से इसे सीख भी रही हैं।

सुहाना के जन्मदिन से पहले उनकी मां गौरी खान ने भी उनकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। गौरी खान ने सुहाना की पोट्रेट फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जन्मदिन की पार्टी के लिए तैयार हो रहे हैं। थैंक्यू करण जौहर।'

Gearing up for a birthday bash... Thanks @karanjohar Pic credits: @avigowariker

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

शाहरुख और गौरी की इकलौती बेटी सुहाना फिलहाल अपने भाई आर्यन की तरह विदेश में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। शाहरुख कई बार बता चुके हैं कि सुहाना की दिलचस्पी फिल्मों में आने की है, लेकिन उससे पहले उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करनी होगी। शाहरुख ने कई मौकों पर साफ कहा है कि उनके लिए पढ़ाई पहली प्राथमिकता है और वो बच्चों को पढ़ाई पूरी किए बिना फिल्मों में नहीं आने देंगे।

जहां सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और चंकी पांडे की बेटी आनन्या पांडे ने 18-20 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया है, वहीं सुहाना विदेश में रह कर पढ़ाई पूरी कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: VIDEO: सोनम के रिसेप्शन में शाहरुख-सलमान संग पापा अनिल कपूर ने बांधा समा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+