आप बतायेंगे कैसी हो देश की नई शिक्षा नीति
नई दिल्ली। देश की शिक्षा नीति के सुधार के लिए केंद्र सरकार ने अनूठी पहल शुरु की है। सरकार ने शिक्षा नीति में सकारात्मक बदलाव के लिए लोगों से सुझाव मांगा है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति इरानी ले कई वर्षों से चली आ रही पुरानी शिक्षा नीति में सुधार के लिए आम लोगों से सुझाव मांगा है।

स्मृति ईरानी नई शिक्षा नीति के लिए छात्रों, शिक्षकों, माता-पिता और अभिभावकों से भी सुक्षाव आमंत्रित किये हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के लिए केंद्र सरकार इलेक्ट्रानिक मीडिया, प्रिंट मीडिया और इंटरनेट के साथ हर माध्यमों का प्रयोग करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा की नीतियों के निर्धारण में इस वर्ग से जुड़े लोगों को कभी शामिल नहीं किया गया जिस वजह से शिक्षा का स्तर काफी गिरा है।
शिक्षा नीति में बृहद सुधार के लिए हर उस वर्ग से सुझाव मांगा गया है जो शिक्षा के क्षेत्र में परोक्ष या अपरोक्ष रूप से शमिल है। दिल्ली में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के लिए कि हर राज्य से सुक्षाव आमंत्रित हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति बनने की प्रक्रिया अगले वर्ष से शुरु होगी।
उन्होंने कहा कि यह समय पहले की सरकारो की आलोचना करने का नहीं बल्कि हर संभव शिक्षा के क्षेत्र के विकास है। आपको बता दें कि 1986 में आखिरी बार राष्ट्रिय शिक्षा का नीति का निर्धारण किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications