सुशांत सुसाइड केस में सुब्रमण्यम स्वामी ने फिर PM मोदी को लिखा पत्र, NIA या CBI जांच की मांग
नई दिल्ली: सुशांत सुसाइड केस में मंगलवार को नया मोड़ तब आया, जब सुशांत के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई, हालांकि सुशांत के करीबी और फैन्स इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। जिससे महाराष्ट्र सरकार ने साफ इनकार कर दिया है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है, ऐसे में सीबीआई को केस ट्रांसफर करने को लेकर कोई विचार-विमर्श नहीं हुआ है। अब मामले में फिर राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है।

SIT से जांच की मांग
पीएम को लिखे पत्र में राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय, एनआईए या फिर सीबीआई से करवाने की मांग की है। इसके अलावा भी स्वामी ने एक सुझाव दिया है, जिसके तहत तीनों जांच एजेंसियों को मिलाकर एक एसआईटी भी बनाई जा सकती है, जो इस पूरे मामले की जांच करे। उन्होंने इस पूरे मामले में शुरू से ही किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई है।
Recommended Video

ईडी ने मांगी एफआईआर की कॉपी
वर्तमान में बॉलीवुड के सबसे चर्चित सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब ईडी (एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट) की भी एंट्री हो चुकी है। सुशांत के पिता केके सिंह की एफआईआर के पत्र के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ने सुशांत सिंह राजपूत केस में एफआईआर की पूरी जानकारी मांगी है। इसके अलावा ईडी सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए हड़पने के आरोपों पर भी गौर करेगी।

परिवार ने लगाया गंभीर आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के परिवार ने 25 फरवरी को बांद्रा पुलिस से रिया के संबंध में एक शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि सुशांत अच्छी संगत में नहीं हैं और उन्हें रिया से खतरा है। इस बात का खुलासा सुशांत के फैमिली वकील विकास सिंह ने किया। विकास ने बताया कि उस वक्त सुशांत पूरी तरह से रिया के कंट्रोल में थे। उनका परिवार चाहता था कि मामले में जल्द कार्रवाई हो, लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया।












Click it and Unblock the Notifications