सुशांत सिंह राजपूत केस: सुब्रमण्यम स्वामी ने CBI जांच के लिए पीएम मोदी को लिखा पत्र, यहां पढ़ें डिटेल्स

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का बीते महीने निधन हो गया था। वह 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे, जिसके बाद कहा गया कि सुशांत ने आत्महत्या की है। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे उनकी मौत के असल कारण का पता चल सके। वहीं कई सेलिब्रिटी और सुशांत के फैंस इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं हैं कि वो आत्महत्या कर सकते हैं। ये सभी लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत को न्याय दिलाने के लिए मुहिम शुरू की।

पत्र में सीबीआई जांच की मांग

पत्र में सीबीआई जांच की मांग

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह केस में सीबीआई जांच की मांग की है और इसके लिए उन्होंने एक वकील भी नियुक्त किया है। इशकरण सिंह भंडारी इस मामले को देख रहे हैं और सीबीआई जांच के लिए प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। सुब्रमण्यम स्वामी ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने सुशांत केस में सीबीआई जांच कराने की मांग की है। ये पत्र ट्विटर पर वकील इशकरण सिंह भाडंरी ने ही शेयर किया है।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty की Amit Shah की अपील, Sushant Rajput Suicide Case की हो CBI जांच | वनइंडिया हिंदी
    पत्र में क्या लिखा है?

    पत्र में क्या लिखा है?

    इस पत्र में लिखा है, 'हम सभी फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की असमय हुई मौत से अवगत हैं। मेरे एसोसिएट इशकरण सिंह भंडारी ने इस मामले में रिसर्च की है, हालांकि पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद परिस्थितियों की जांच कर रही है, मुझे मुंबई में स्थित अपने सूत्रों से पता चला है कि इस मामले में बॉलीवुड के कई बड़े नाम, जिनके दुबई के डॉन से संबंध हैं, इसे पुलिस जांच के जरिए कवर-अप करना चाहते हैं, ताकि इसे आत्महत्या साबित किया जा सके।'

    'जनता के भरोसे के लिए सीबीआई जांच जरूरी'

    'जनता के भरोसे के लिए सीबीआई जांच जरूरी'

    इसमें आगे लिखा है, 'महाराष्ट्र सरकार में ऐसी कई बड़ी राय हैं, जिससे ये साबित हो जाए कि सुशांत राजपूत ने आत्महत्या की है। लेकिन मैं जनता के भरोसे के लिए ये मांग करता हूं कि मुंबई पुलिस इस मामले की जांच निष्पक्षता से करे। मैं इसलिए देश के मुखिया होने के नाते और आपके मासूम लोगों के प्रति झुकाव को देखते हुए ये मांग करता हूं कि आप महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को इस मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए सहमत कर सकते हैं।' इसमें लिखा है कि मुंबई पुलिस पहले ही कोरोना वायरस और इससे उत्पन्न परिस्थितियों के कारण व्यस्त है। इसलिए जनता के भरोसे के लिए सीबीआई जांच जरूरी है।

    एक महीने से फैंस कर रहे सीबीआई जांच की मांग

    एक महीने से फैंस कर रहे सीबीआई जांच की मांग

    सुशांत के फैंस बीते करीब एक महीने से ट्विटर पर सीबीआई जांच को लेकर कई तरह के (WhyDelayInCBIForSSR, #PMModiCBIForSSR, #CBIMustForSushant, #CBIForSonOfBihar) हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े बहुत से लोगों के साथ-साथ सुशांत के फैंस भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं ऐसी भी खबरें आई हैं कि मुंबई पुलिस इस मामले की जांच के अंतिम चरण में है और 15 से 20 दिन में अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप देगी। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि पुलिस को इस मामले में कुछ भी ऐसा नहीं मिला है, जिसे 'सनसनीखेज' कहा जा सके।

    पप्पू यादव ने गृहमंत्री को लिखा था पत्र

    पप्पू यादव ने गृहमंत्री को लिखा था पत्र

    इस मामले में सीबीआई जांच कराने के लिए बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था। जिसके बाद पत्र को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित मंत्रालय को अग्रसारित किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए पप्पू यादव ने ट्वीट कर कहा, 'अमित शाह जी आप चाहें तो एक मिनट में सुशांत मामले की CBI जांच हो सकती है। इसे टालें नहीं! बिहार के गौरव फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जी की संदिग्ध मृत्यु की CBI जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्री जी को पत्र लिख आग्रह किया था। उन्होंने कार्रवाई के लिए पत्र अग्रसारित कर दिया है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+