स्वामी, सिद्धू, मैरीकॉम को मिल सकता है राज्यसभा की सीट

नई दिल्ली। राज्यसभा में खाली हो रही कई सीटों को भरने के लिए भारतीय जनता पार्टी ऐसे उम्मीदवारों को सदन में भेजने की योजना बना रही है जो उसे सदन में अहम बिलों को पास कराने में मदद करे।

बुद्धू है राहुल गांधी, नहीं है उनका कोई भविष्य : स्वामी

Subramanian Swamy, Navjot Sidhu, Mary Kom likely to get Rajya Sabha seat

सोमवार से बजट सत्र शुरु हो रहा है ऐसे में भाजपा ने सुब्रमण्यम स्वामी को राज्य सभा में भेजने का मन बना रही है। स्वामी को गांधी परिवार का धुर विरोधी माना जाता है, वह हमेशा से ही गांधी परिवार पर हमला बोलते आये हैं और अयोध्या में राम मंदिर सहित कई मुद्दों को कोर्ट में बतौर पैरोकार लड़ रहे हैं।

इन लोगों को मिल सकता है टीम

सूत्रों की मानें तो सुब्रह्मण्यम स्वामी के अलावा मलयालम अभिनेता सुरेश गोपी, पत्रकार स्वप्न दास गुप्ता, ओलंपिक मेडल विजेता एमसी मैरीकॉम, अर्थशास्त्री नरेंद्र जाधव और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को भी राज्यसभा का टिकट मिल सकता है।

आपको बता दें कि राज्य सभा में 12 नॉमिनेटेड सदस्य होते हैं जिनमें से सात सीटें खाली हो रही हैं। हालांकि ये सदस्य चयनित होते हैं लेकिन ये लोग सरकार के पक्ष में ही वोट देते हैं। ऐसे में राज्यसभा में एनडीए सरकार को कई बिलों को पास कराने में काफी मदद मिल सकती है।

राज्यसभा में चयनित सदस्यों को राष्ट्रपति सरकार की संस्तुति पर निर्वाचित करते हैं। आपको बता दें कि जीएसटी बिल पास कराना केंद्र सरकार के लिए बड़ी चुनौती है जिसका कांग्रेस विरोध कर रही है। ऐसे में अगर सभी सातों चयनित सदस्य सरकार के पक्ष में वोट देते हैं तो सपा, एआईएडीएमके, बीएसपी और बीजेडी की मदद सरकार इस बिल को पास करा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+