डाटा लीक प्रकरण पर बोले नेवी चीफ- चिंता की कोई बात नहीं
नई दिल्ली। स्कॉर्पीन सबमरीन के डाटा लीक प्रकरण पर भारतीय नौसेना के प्रमुख सुनील लांबा ने कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस पर चिंता करने की कोई बात नहीं है।

इस मामले पर पहली बार अपना बयान देते हुए नौसेना प्रमुख सुनील ने कहा कि 'किसी भी सूचना का लीक होना गंभीरता से देखा जाता है। हमने स्कॉर्पीन के डाटा लीक प्रकरण को भी काफी गंभीरता से जांचा है और फ्रेंच फर्म डीसीएनएस से कहा गया है कि इस मामले में तुरंत जांच शुरू की जाए।'
सुनील ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने इस मामले की जांच करने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बैठाई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर हम तय करेंगे कि इस मामले के असर को कम करने के लिए क्या उपाय किए जाएं।
यह कोई चिंता का विषय नहीं
यह पूछे जाने पर कि लीक का यह मामला कितना चिंताजनक है इस पर सुनील ने जवाब दिया कि 'यह कोई चिंता का बहुत बड़ा विषय नहीं है। कमेटी विश्लेषण कर रही है कि कौन से डाटा लीक हुए हैं और इसके असर को कम करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते है।'
इस बात की संभावना जताई ज रही है कि कमेटी इस मामले पर अपनी रिपोर्ट 20 सितंबर से पहले रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को सौंप देगी।
ये है मामला
बता दें कि 6 उच्च श्रेणी के सबमरीनों की जानकारी लीक हो गई है। ये सबमरी भारतीय नौसेना फ्रेंच कंपनी के सहयोग से बनाया जा रहा है।
इन सबमरीनो की जानकारी के 22,000 पन्ने लीक हो गए हैं। इस मामले में फ्रेंच कंपनी डीसीएनस कोर्ट चली गई है।












Click it and Unblock the Notifications