Subhash Chandra Bose Jayanti 2024 Wishes: ' गर्व इतना था...', पराक्रम दिवस पर अपनों को भेंजे ये संदेश

Subhash Chandra Bose Jayanti 2024 wishes: हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जाती है। सुभाष चंद्र बोस उस वीर का नाम है, जिनकी रगों में केवल देशभक्ति का ही खून बहता था।

Subhash Chandra Bose Jayanti

नेताजी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी और कहा था कि 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।' सुभाष चंद्र बोस जयंती को पूरा देश 'पराक्रम दिवस' के तौर पर मनाता है।

आपको बता दें कि साल 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को 'पराक्रम दिवस' के तौर पर मनाने का ऐलान किया था। भारत मां के इस सच्चे सपूत की 127वीं जयंती को आप खूबसूरत संदेश से और भी खास बना सकते हैं।

अपनों के जरूर भेजें दिल छू लेने वाले संदेश

इस दिन पर अपनों के जरूर भेजें दिल छू लेने वाले संदेश और नेताजी के अनमोल विचार, यहां हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही कुछ सुंदर बधाई संदेश।

दिल छू लेने वाले बधाई संदेश

  • नेताजी जैसे सपूत रोज-रोज पैदा नहीं होते, उस महान वीर को दिल से नमन। सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर आपको ढेरों शुभकामनाएं!
  • नेताजी के अद्वितीय योगदान पर हमें गर्व है। सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर आपको ढेरों शुभकामनाएं!
  • कर चले हम फिदा जान और तन साथियो.... सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर आपको ढेरों शुभकामनाएं!
  • सच्चाई और वीरता का साक्षात प्रमाण थे नेताजी, बोस जयंती पर आपको ढेरों शुभकामनाएं!
  • जो संकल्प लिया, उसे पूरा किया, मां भारती के बहादुर पुत्र को दिल से सलाम , सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर आपको ढेरों शुभकामनाएं!
  • तुम्हारे शौर्य के गीत, कर्कश शोर में खोये नहीं, गर्व इतना था कि हम देर तक रोये नहीं। सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर आपको ढेरों शुभकामनाएं!

सुभाष चंद्र बोस जी के अनमोल विचार

  • तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस
  • सिर्फ और सिर्फ अपनी ताकत पर भरोसा करो, उधार की ताकत तुम्हारे लिए घातक है- सुभाष चंद्र बोस
  • अपराधी वो नहीं जो अपराध करता है, याद रखिए सबसे बड़ा अपराध, अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है- सुभाष चंद्र बोस
  • उच्च विचारों से कमजोरियां दूर होती हैं- सुभाष चंद्र बोस
  • सनकी ही महान बनता है, जिसके अंदर सनक नहीं होती वो कभी भी महान नहीं बन सकता-सुभाष चंद्र बोस
  • संघर्ष ने मुझे मनुष्य बनाया, पहले खुद पर भरोसा नहीं था- सुभाष चंद्र बोस
  • आशा की कोई न कोई किरण होती है, जो हमें कभी जीवन से भटकने नहीं देती- सुभाष चंद्र बोस
  • ये हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी स्वतंत्रता का मोल अपने खून से चुकाएं-सुभाष चंद्र बोस
  • अग झुकना भी पड़े, हालात की वजह से तो वीरों की तरह झुके-सुभाष चंद्र बोस
  • सत्य, शिव और सुन्दर से प्रेरित है राष्ट्रवाद-सुभाष चंद्र बोस
  • मुझे ये देखकर बहुत दुख होता है कि मनुष्य -जीवन पाकर भी उसका अर्थ समझ नहीं पाया है- सुभाष चंद्र बोस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+