CBSE के छात्र चाहेंगे तो परीक्षा भी दे सकेंगे, बोर्ड जल्दी ही शुरू करेगा रजिस्ट्रेशन

परीक्षा देने के इच्छुक छात्रों के जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन: CBSE

नई दिल्ली, 17जून: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं इस साल कोरोना वायरस महामारी के चलते इस साल रद्द की गई हैं। बोर्ड ने पिछली कक्षाओं और इंटरनल एग्जाम के आधार पर छात्रों को नंबर देने का फैसला लिया है। हालांकि जो छात्र इससे खुश नहीं हैं वो परीक्षा देने का विकल्प भी चुन सकते हैं। सीबीएसई के एग्जामिनेशन कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने ये जानकारी दी है।

Recommended Video

    CBSE 12th Result: छात्र चाहें तो परीक्षा भी दे सकेंगे, Exam Controller ने दी जानकारी |वनइंडिया हिंदी
    CBSE 12 exxam, cbse 12th result, cbse result date, cbse in supreme court, CBSE, exam, student, सीबीएसई12वीं की परीक्षा, सीबीएसई का रिजल्ट, सीबीएसई, परीक्षा, cbse physical examinations, cbse Examination Control

    संयम भारद्वाज ने गुरुवार को कहा, जो छात्र अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। हम इसके लिए जल्दी ही ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करेंगे ताकि ये पता चल सके कि कितने छात्र परीक्षा में बैठना चाहते हैं। रिजल्ट को लेकर उन्होंने कहा कि बोर्ड कक्षा 10 के रिजल्ट 20 जुलाई तक और 12वीं का रिजल्ट ३१ जुलाई तक घोषित कर देगा।

    सीबीएसई ने आज ही अपनी रिपोर्ट में सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि 12वीं के रिजल्ट के लिए छात्र के 10वीं और 11वीं के नंबरों को 30-30 फीसदी और 12वीं के इंटरनल मार्क्स को 40 फीसदी आधार बनाया जाएगा। सीबीएसई ने12वीं के रिजल्ट को बनाने के लिए तय की गई पॉलिसी के बारे में जो जानकारी उच्चतम न्यायालय के सामने दी है। उसके मुताबिक, 10वीं के नंबर का 30 परसेंट, 11वीं के नंबर का 30 परसेंट और 12वीं के नंबर के 40 परसेंट के आधार पर नंबर आएंगे। 10वीं के 5 विषय में से 3 विषय के सबसे अच्छे मार्क को लिया जाएगा, 11वीं के पांचों विषय का एवरेज लिया जाएगा और 12वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम, यूनिट, टर्म और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंकों को ध्यान में रखा जाएगा।

    इस साल कोरोना महामारी के चलते पहले 10वीं और फिर 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। परीक्षा रद्द होने के बाद सीबीएसई ने 13 सदस्यीय एक समिति का गठन किया था। समिति को एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया था। जिसमें छात्रों को नंबर कैसे दिए जाएं, ये बताया जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+