हॉस्टल में खिड़की के पास सोने को लेकर दो छात्रों में झगड़ा, एक मारा गया

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक आश्रम स्कूल के हॉस्टल में खिड़की के पास सोने को लेकर विवाद के चलते एक विद्यार्थी की हत्या करने की घटना घटी। खिड़की के पास सोने को लेकर दो विद्यार्थियों में झगड़ा हुआ, यह झगड़ा इतना बढ़ा कि मारामारी में तब्दील हो गया जिसमें एक विद्यार्थी के मौत हो गई।

ठंड की वजह से खिड़की के पास सोना नहीं चाहता था

ठंड की वजह से खिड़की के पास सोना नहीं चाहता था

यह घटना करवीर तहसील के रजपूतवाडी में घटी। शंकर सावलाराम झोरे की इस घटना में मौत हो गई। इस मामले में ग्यारहवीं क्लास में पढ़नेवाले छात्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। महाविद्यालय के परिसर में लड़कों का हॉस्टल है। आरोपी विद्यार्थी शंकर को खिड़की के पास सोने के लिए कह रहा था। शंकर खिड़की के पास सोना नहीं चाहता था। ठंड की वजह से कोई भी खिड़की के पास नहीं सोना चाहता था।

मारपीट में शंकर की मौत

मारपीट में शंकर की मौत

दोनों में खिड़की के पास कौन सोएगा, इस बात को लेकर काफी वाद विवाद हुआ। वाद विवाद बढ़ा और दोनों में काफी मारपीट हुई, जिसमें शंकर की मौत हो गई। आरोपी ने मारपीट के दौरान शंकर के सीने, पेट पर काफी मुक्के मारे थे, जिसकी वजह से शंकर की तबीयत काफी बिगड़ गई थी।

थाने में शिकायत

थाने में शिकायत

बाकी विद्यार्थियों ने इस घटना की जानकारी अधीक्षक दत्तात्रय जाधव को दी। जाधव ने तुरंत घायल विद्यार्थी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान ही शंकर की मौत हो गई। हॉस्टल के अधीक्षक दत्तात्रय जाधव ने ही थाने में आरोपी विद्यार्थी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शंकर की बॉडी को उसके परिवारवालों को सौंप दिया गया। शंकर की बॉडी को उसके मूल गांव अंबाईवाडा में ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+