ब्लू व्हेल खेल के चक्कर में छात्र ने खुद का हाथ ब्लेड से काटा
पश्चिम बंगाल में एक छात्र ने ब्लू व्हेल खेल के चक्कर में अपना हाथ काटा, काउंसलिंग के दौरान बताया कि उसे ब्लैकमेल किया गया
कोलकाता। ब्लू व्हेल गेम का असर धीरे-धीरे युवाओं व स्कूली छात्रों को अपनी गिरफ्त में लेता जा रहा है। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में ब्लू व्हेल के चक्कर में आकर एक छात्र ने खुद का हाथ काट लिया है। कक्षा नौ में पढ़ने वाले इस छात्र ने ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में अपना हाथ काट लिया है। वहीं जब यह मामला सामने आया तो छात्र की काउंसलिंग की गई और उसे यह समझाने की कोशिश की गई कि यह महज एक गेम है।

दरअसल जिस वक्त छात्र स्कूल में था तो उसने ब्लेड से अपना हाथ काटना शुरू कर दिया और हाथ पर कुछ लिखने लगा, जब एक शिक्षक ने यह देखा तो उससे पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहे हो तब छात्र ने इस बात की जानकारी दी कि वह ब्लू व्हेल गेम खेल रहा है। जिसके बाद इस बाबत छात्र के परिजनों को जानकारी दी गई और उसकी काउंसलिंग की गई। छात्र ने बतया कि वह रात को 12 बजे के बाद ब्लू व्हेल गेम खेलता है। उसने यह भी बताया कि उसे ब्लैकमेल किया गया है। आपको बता दें कि हाल ही में बारासात के एक स्कूल में दो छात्राओं को ब्लू व्हेल गेम खेलते हुए पकड़ा गया था।
इसे भी पढ़ें- ब्लू व्हेल गेम का अंतिम टास्क पूरा करने के चक्कर में फांसी पर झूला किशोर
Recommended Video

गौरतलब है कि लखनऊ में भी ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में आकर एक छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। छात्र के परिजनों का कहना है कि उसने ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में यह भयावह कदम उठाया है। वहीं पुलिस को छात्र की फांसी के बाद उसके फोन में किसी भी तरह का गेम नहीं मिला है। जिस छात्र ने आत्महत्या की है उसका नाम आदित्यवर्धन सिंह है और वह निर्मला कांवेंट स्कूल में पढ़ता था। वह इंदिरा नगर के सेक्टर डी स्थित अपने नाना-नानी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications