धर्मांतरण के मुद्दे पर संसद में जबरदस्त हंगामा, दो घंटे में चार बार स्थगित राज्यसभा की कार्यवाही

नई दिल्ली। धर्मांतरण का मुद्दा पिछले कई दिनों से राज्यसभा और लोकसभा में भारी हंगामे का कारण बना हुआ। धर्मांतरण के विरोध में जबरदस्त हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही आज दो घंटों में चार बार स्थगित की गयी। विपक्ष राज्यसभा में धर्मांतरण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री की उपस्थिति में बहस की जिद पर अड़ा है तो सरकार इस मुद्दे पर और नहीं झुकने का मन बना चुकी है।

rajya sabha

सीताराम येचुरी ने राज्यसभा में पीएम की उपस्थिति में धर्मांतरण के मुद्दे पर बहस की मांग करते रहे तो इसमें उन्हें विपक्ष का पूरा साथ मिला। वहीं कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री की घर वापसी की जरूरत है। पीएम को राज्यभा में वापस लौटने की जरूरत है। उधर संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ हंगामा करना चाहता है और सदन को किसी भी हाल में चलने नहीं देना चाहता है।

राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच इसे चार बार स्थिगित किया गया। राज्सभा अध्यक्ष हामिद अंसारी ने सदन में हंगामें पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले दोनों सदनों में पेशावर में तालिबानी हमले में मारे गये 141 बच्चों के लिए दो मिनट का मौन रका गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+