तेज हवा और बारिश ने दिलाई दिल्लीवासियों को प्रदूषण से थोड़ी राहत, एनसीआर में भी दिखा असर
नई दिल्ली। पिछले पांच दिन से गैस चैंबर बने दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। शनिवार शाम हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने दिल्ली और उससे सटे इलाकों का थोड़ा से प्रदूषण कम किया है। दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनाट प्लेस में लोगों ने बारिश का लुफ्त उठाया वहीं, विजय चौक, केंद्रीय सचिवालय और यमुना बैंक में भी तेज हवाओं और बारिश ने प्रदूषण से लोगों को निजात दिलाई। हालांकि बारिश होने से मौसम भी ठंडा हो गया लेकिन लोगों ने इसकी परवाह किए बिना बारिश के मजे लिए।

बारिश से ना सिर्फ दिल्ली वालों को राहत मिली है बल्कि भारत दौरे पर आये बांग्लादेश के क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी राहत की सांस ली है। दिल्ली में होने वाले t20 मैच के लिए खिलाड़ी चिंतित थे। बता दें कि, दिवाली के बाद से दिल्लीवाले वायु प्रदुषण से परेशान थे, AQI 500 के करीब तक पहुंच चुका था। प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में हेल्थ इमरजेंसी लागू कर दिया गया है। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में प्रदूषण के लिए पड़ोसी राज्यों को जिम्मेदार ठहराया है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली की हवा में जहर है, तो 5 साल में केजरीवाल ने क्यों कुछ नहीं किया?
पराली जलाने की दर में 2 साल में 41% कमी आई
सुप्रीम कोर्ट के एतराज जताने पर केंद्र सरकार की ओर से जवाब दिया गया कि दिल्ली-एनसीआर में वायु की खराब गुणवत्ता पड़ोसी राज्यों में धान की पराली जलाने के कारण है। वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में दायर पत्र में कहा कि पिछले दो सालों में पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की दर में 41 फीसदी तक कमी आई। हालांकि, इसमें पंजाब का योगदान सबसे कम रहा। जिसका बड़ा कारण है कि पराली जलाना।












Click it and Unblock the Notifications