लॉकडाउन में भूख से ध्यान भटकाने के लिए देखता था Youtube, अब खुद वीडियो बनाकर कमा रहा है लाखों रुपए
नई दिल्ली, जुलाई 08: इन दिनों सोशल मीडिया पर फूड ब्लॉगिंग तेजी से पॉपुलर हो रही है। सैंकड़ो लोग फूड ब्लॉगिंग के जरिए हर महीने लाखों रुपए कमा रहे हैं। लोग यूट्यूब पर वीडियो बनाकर पैसा कमा रहे हैं। लेकिन एक मजदूर में खाना खाने के वीडियो बनाकर लाखों रुपए कमाए हैं। लॉकडाउन के चलते रोजगार से हाथ धो बैठे ओडिशा के एक मजदूर इसाक मुंडा ने अपने खाना खाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। जो वायरल हो गया। जिसके बाद से इसाक मुड़ा का एक नया सफर शुरू हुआ।

भूख से ध्यान भटकाने के लिए दोस्त के फोन पर यूट्यूब वीडियो देखता था
ओडिशा के संबलपुर जिले के बाबूपाली गांव के इसाक मुंडा आदिवासी समाज से संबंध रखते हैं। 2020 में कोरोना के कारण लॉकडाउन की घोषणा हो गई जिसके चलते उनकी रोजी रोटी छिन गई। कमाई के सभी रास्ते बंद दिख रहे थे। मुंडा ने भूख से ध्यान भटकाने के लिए अपने दोस्त के फोन पर यूट्यूब वीडियो देखने शुरू किए। इस दौरान वह फूड ब्लॉगर्स से काफी प्रभावित हुआ। जिसके बाद उसने मार्च 2020 में यूट्यूब वीडियो बनाने का फैसला किया।

उधारी के पैसे से शुरू किया था चैनल
उन्होंने अपना पहला वीडियो उबले हुए चावल और करी खाते हुए बनाने का फैसला किया।वीडियो प्लेटफॉर्म पर हिट हो गया और अब तक इसे आधा मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसमें दिखाया गया है कि 35 वर्षीय व्यक्ति चावल, सांभर, एक टमाटर और हरी मिर्च खाने खाता है। वीडियो बनाने के लिए मुंडा को सबसे पहले स्मार्टफोन खरीदने के लिए 3 हजार का कर्ज लेना पड़ा।

हर महीने कमा रहा है लाख रुपए
इसाक मुंडा ने बताया कि, मैंने वीडियो बनाने के लिए अपना पहला छोटा स्मार्टफोन खरीदने के लिए 3 हजार का कर्ज लिया था। उन्होंने कहा, मैं अपने गरीब घर और गांव में जीवन के बारे में वीडियो बनाता हूं, जिसमें दिखाया गया है कि हम क्या और कैसे खाते हैं। मुझे खुशी है कि मेरे वीडियो को बहुत से लोग पसंद कर रहे हैं। मैं अब अच्छी कमाई कर रहा हूं। आज के समय में वह अपने यूट्यूब चैनल से महीने के लाख रुपये से ज्यादा कमा लेते हैं। आज उनकी स्थिति अच्छी हो गई है।

अगस्त में यूट्यूब के कमाए 5 लाख रुपए
इसाक मुंडा के आज अपने चैनल 'इसाक मुंडा ईटिंग' पर 7 लाख से अधिक यूट्यूब सब्सक्राइबर्स हैं। उनके ज्यादातर वीडियो स्थानीय स्वाद और क्षेत्रीय व्यंजन दिखाते हैं। साधारण, रोज़मर्रा का भोजन जो मजदूर को लखपति बनाने में कामयाब रहा है। मुंडा ने ओडिशा टीवी को बताया, अगस्त 2020 में, मुझे यूट्यूब से 5 लाख रुपए की आय प्राप्त हुई। उन्होंने कहा, मैंने पैसों से घर बनाया है और अपने परिवार को आर्थिक संकट से उबारा है।












Click it and Unblock the Notifications