केरल में तूफान की आशंका, तीन जिलों में रेड अलर्ट, मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया

तिरुवनंतपुरम। हाल ही में भयंकर बाढ़ का सामना करने वाले केरल को अब तूफान का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग श्रीलंकाई तट पास अरब सागर में कम दवाब होने को लेकर चेतावनी जारी की है। ये तूफान की वजह बन सकता है और लक्ष्यदीप के पास तट से गुजर सकता है। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने खतरे को देखते हुए केंद्र से एनडीआरएफ की पांच कंपनियों की मांग की है।

storm warning in Kerala CM Pinarayi Vijayan declared Red alert in 3 districts

विजयन ने बताया है कि मछुवारों को 5 अक्टूबर तक समुंद्र तट पर ना जाने और सुरक्षित जगहों पर पहुंचने की सलाह दी गई है। 7 अक्टूबर के लिए तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से स्थिति का आकलन करने के लिए कहा गया है और एहतियात के तौर पर सभी कदम उठाए जा रहा हे।

सीएम ने पर्यटकों से पहाड़ी इलाकों और खासकर मुन्नार के चर्चित नीलकुरिंजी क्षेत्र के पास न जाने के लिए कहा गया है। जिला प्रशासन से किसी भी मुश्किल हालात से निपटने के लिए तैयार रहने और एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है।

बता दें कि अगस्त माह में केरल ने भारी बाढ़ का सामना किया था। जिसमें जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। माना जा रहा है कि करीब 100 साल बाद इतनी भयंकर बाढ़ का सामना केरल ने किया, जो इस कदर तबाही लेकर आई हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+