केजरीवाल पर जनसभा के दौरान पत्थर फेंका गया

नई दिल्ली| आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को एक जनसभा के दौरान एक युवक ने पत्थर फेंका। पार्टी के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। आप के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि घटना शनिवार शाम 6.45 बजे घटी, जब अरविंद दक्षिणी दिल्ली के देवली इलाके में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

Stone hurled at Arvind Kejriwal at public meeting

फेंका गया पत्थर हालांकि अरविंद को नहीं लगा, क्योंकि मंच आम लोगों के बैठने की जगह से काफी दूर था।

पुलिस ने तुरंत युवक को पकड़ लिया और नेबसराय पुलिस थाने ले गई।

घटना के तुरंत बाद अरविंद ने ट्वीट किया, "एक युवक ने आज (शनिवार) देवली में जनसभा के दौरान मुझ पर पत्थर फेंका। भाजपा क्या इतनी डर गई है? हिंसा पर उतर आई है? मैं पत्थर फेंकने वाले युवक के लिए अच्छे की कामना करता हूं।"

अरविंद ने ट्विटर पर आगे लिखा, "हमारे ऊपर पत्थर और जूता फेंकने वाले लोगों के प्रति हमारे मन में कोई दुर्भावना नहीं है, हम उन सभी को शुभकामना देते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+