स्टालिन बोले- बिहार चुनाव परिणाम EC के कुकृत्यों और लापरवाहियों पर पर्दा नहीं डाल सकते
Bihar election results: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की शानदार जीत के बाद, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शनिवार को जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) के नेता नीतीश कुमार को बधाई दी। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की आलोचना भी की।
मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शनिवार को कहा कि बिहार चुनाव के नतीजे चुनाव आयोग (ईसीआई) के के नतीजे ECI के गलत कार्यों और लापरवाहियों पर पर्दा नहीं डाल सकते। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईसीआई की प्रतिष्ठा अपने सबसे निचले स्तर पर है।

मुख्यमंत्री स्टालिन ने बिहार चुनाव को सभी के लिए एक सबक बताया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "इस देश के नागरिक एक अधिक मजबूत और निष्पक्ष चुनाव आयोग के हकदार हैं, जिसकी चुनाव प्रक्रिया उन लोगों में भी विश्वास जगाए जो जीत नहीं पाते।"
स्टालिन ने बिहार में एक बार फिर सरकार बनाने जा रहे जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार को उनकी निर्णायक जीत के लिए बधाई दी और बिहार के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में उनकी सफलता की कामना की। इसके साथ ही स्टालिन ने युवा नेता तेजस्वी यादव के अथक चुनावी अभियान की भी सराहना की।
बिहार में 'इंडिया' ब्लॉक की हार के बाद, स्टालिन ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव और गठबंधन के अन्य नेताओं के अथक चुनाव प्रचार की सराहना की। उन्होंने कहा, "चुनाव परिणाम कल्याणकारी योजनाओं के वितरण, सामाजिक और वैचारिक गठजोड़, स्पष्ट राजनीतिक संदेश और अंतिम वोट डाले जाने तक समर्पित प्रबंधन को दर्शाते हैं। 'इंडिया' ब्लॉक के नेता अनुभवी राजनेता हैं, जो संदेश को समझ सकते हैं और उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए रणनीतिक योजना बना सकते हैं।"
तमिलनाडु की सत्ता संभाल रहे स्टालिन का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब तमिलनाडु अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रहा है। सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और उसके सहयोगी राज्य में केंद्र के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का विरोध कर रहे हैं। हाल ही में DMK ने SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।
तमिलनाडु के मंत्री गोवि चेझियान ने कहा कि बिहार में विपक्षी दलों द्वारा उजागर की गई "वोट चोरी की साजिश" उनके राज्य में सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा "सभी विपक्षी दल और पत्रकार बिहार चुनाव में जीत के पीछे वोट चोरी की साजिश का आरोप लगा रहे हैं। हम सतर्क हैं - मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तमिलनाडु में ऐसी चोरी को रोकेंगे। बिहार की साजिश तमिलनाडु में काम नहीं करेगी, क्योंकि यहां के मतदाता सतर्क हैं।"
इस बीच, तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के नेता पलानीस्वामी ने SIR का समर्थन किया और कहा कि "नकली मतदाताओं को हटाने के लिए SIR आवश्यक है। इसके साथ ही बिहार चुनाव को लेकर उठ रहे सवालों पर करारा जवाब देते हुए पूछा इतने बड़े चुनावों में साजिश कैसे संभव है। अगर 'इंडिया' विपक्षी ब्लॉक जीतता है, तो उसके नेता कहते हैं कि उन्होंने सही तरीके से जीता है, वहीं अगर इन्हें चुनाव में झटका लगता है, तो उसके नेता नतीजों को साजिश बताने लगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications