सुशांत के ऑनस्‍क्रीन 'पिता' ने संदीप की भूमिका पर उठाया सवाल, उसने क्‍यों लिया एक्‍टर का आधार और ID कार्ड

नई दिल्‍ली। सुशांत सिंह राजपूत के शो पवित्र रिश्ता में उनके पिता का किरदार निभा चुके दीपक काजिर केजरीवाल ने हाल ही में एक्टर को लेकर कुछ बातें बताई हैं। दीपक ने कहा कि वह सुशांत से पहली बार पवित्र रिश्ता के ऑडिशन के दौरान मिले थे। दीपक ने कहा, वह मेरे गंजेपन और स्मोकिंग का मजाक बनाता रहता था। लेकिन वह अच्छा लड़का था और बहुत मेहनती था। सुशांत की मौत को लेकर दीपक ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। दीपक ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनका फ्लैट क्यों नहीं सील किया गया। इतना ही नहीं उन्‍होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ रहने वाले उनके दोस्त संदीप सिंह की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

पता नहीं कहां से आ गया संदीप का नाम

पता नहीं कहां से आ गया संदीप का नाम

संदीप सिंह के बारे में पूछे जाने पर दीपक काजिर ने कहा कि उन्होंने सुशांत के मुंह से कभी संदीप का जिक्र नहीं सुना था और न ही संदीप सिंह को कभी देखा था। उन्होंने संदीप को पहली बार तभी देखा जब वह न्यूज चैनलों पर आए। दीपक काज़िर बोले, 'मैंने कभी संदीप सिंह को नहीं देखा था। मैंने उन्हें पहली बार तभी देखा जब वह न्यूज चैनल पर आए और दावा किया कि वह सुशांत को जानते थे। जबकि वह सुशांत से पिछले 10 महीनों से मिले भी नहीं थे। पता नहीं वह कहां से इस मामले के बीच में कूद पड़े या फिर खुद ही पैराशूट से उड़कर आ गए। मुझे नहीं मालूम कि संदीप ने जो किया उसका अधिकार उन्हें किसने दिया।'

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput case: CBI Investigation में Accountant ने किए अहम खुलासे|वनइंडिया हिंदी
    सुशांत का आधार और आईडी कार्ड क्‍यों लिया संदीप ने

    सुशांत का आधार और आईडी कार्ड क्‍यों लिया संदीप ने

    दीपक काज़िर ने सुशांत मामले में संदीप की भूमिका पर बड़ा सवाल दागते हुए कहा, 'संदीप सिंह ने सुशांत के आधार कार्ड और अन्य आईडी कार्ड क्यों लिए? 14 जून को हर चीज का चार्ज अपने हाथ में लेने के लिए संदीप सिंह से किसने कहा था? हम महेश शेट्टी के घर पर मिलते थे, पार्टी करते थे या फिर हमारे दोस्त मानव विज के घर पर, लेकिन कभी भी मैंने संदीप का नाम सुशांत के मुंह से नहीं सुना। लेकिन जब सुशांत और अंकिता का ब्रेकअप हो गया तो मेरा भी उनके साथ संपर्क टूट गया।

    वर्सोवा के घाट में सुशांत का अंतिम संस्‍कार करवाना चाहते थे संदीप

    वर्सोवा के घाट में सुशांत का अंतिम संस्‍कार करवाना चाहते थे संदीप

    संदीप, सुशांत के निधन के बाद उनका शव लेकर कूपर अस्पताल तक गए थे। अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक संदीप, सुशांत का अंतिम संस्कार वर्सोवा स्थित श्मशान घाट में करना चाहते थे। Times Now ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्र के आधार पर बताया है कि संदीप सिंह वर्सोवा स्थित श्मशान घाट में सुशांत का दाह संस्कार करना चाहते थे। इसके लिए वह वर्सोवा श्मशान में संपर्क भी तलाश रहे थे। सुशांत की फैमिली ने कहा कि संदीप सिंह पिछले दो साल से उनके साथ नहीं थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+