जानिए कौन है सुशांत सिंह‍ के 'पक्‍के दोस्‍त' संदीप सिंह, जिनपर लग चुका है स्विजरलैंड के एक नाबालिग लड़के का शोषण का आरोप

नई दिल्‍ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत की जांच अब सीबीआई कर रही है। सीबीआई हर एंगल खंगाल रही है और इस केस से जुड़े हर पहलुओं पर बारीकी से नजर रख रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है कुछ नए नाम भी सामने आ रहे हैं। इसी में एक नया नाम है संदीप सिंह। सुंशात सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद उनके अंतिम क्रिया से लेकर हॉस्पिटल तक साथ रहे संदीप सिंह इस वक्त चर्चा का विषय हैं। जब अंकिता लोखंडे सुशांत के घर पर पुलिस से मिलने पहुंची तब भी संदीप अंकिता के साथ थे। सुशांत और अपनी दोस्ती को लेकर मीडिया में बयान भी दिए लेकिन अब खुद संदीप सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते और उनकी मौत के दौरान मौजूदगी को लेकर सवालों के घेरे में हैं? तो आईए विस्‍तार से जानते हैं आखिरी क्‍या है संदीप सिंह का इस केस से कनेक्‍शन और कौन है संदीप सिंह।

बिहार के ही हैं संदीप सिंह, कभी बेचते थे आइसक्रीम

बिहार के ही हैं संदीप सिंह, कभी बेचते थे आइसक्रीम

सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही संदीप सिंह भी मूलतः बिहार के रहने वाले हैं। हालांकि, उनकी परवरिश मुंबई के मीरा रोड में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती दौर संदीप के लिए काफी मुश्किल थे। इस दौरान वह आइसक्रीम भी बेचा करते थे। बच्चों को ट्यूशन्स पढ़ाते थे। करियर की शुरुआत संदीप ने मीडिया इंडस्ट्री के साथ की। कुछ मीडिया संस्थान से होते हुए वह रेडियो स्टेशन में पहुंच गए। यहीं से उन्होंने फ़िल्मी दुनिया में एंट्री ली।

संजय लीला भंसाली के करीबी है संदीप

संजय लीला भंसाली के करीबी है संदीप

मुंबई के कई रेडियो स्टेशंस में काम करते-करते संदीप ने काफी फिल्मी हस्तियों को दोस्त बना लिया और ऐसा ही एक रिश्ता था फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ। फिल्म 'सांवरिया' के दौरान संदीप संजय से जुड़े और उनके खास दोस्त और राजदार बन गए। संजय लीला भंसाली ने संदीप को अपनी कंपनी का सीईओ तक बना दिया। संदीप ने इस दौरान 6 फिल्में और एक टीवी सीरियल बनाया। ये फिल्मे थीं ..शिरीन फरहाद की लव स्टोरी, रामलीला, राउडी राठौर, गब्बर इस बैक और मैरी कॉम। इसी दौरान संदीप ने स्टार प्लस पर 'सरस्वती चंद्र' का भी संजय लीला भंसाली के साथ निर्माण किया।

2015 में खुद प्रोड्यूसर बन गए संदीप

2015 में खुद प्रोड्यूसर बन गए संदीप

2015 में संदीप ने भंसाली की कंपनी छोड़ी और खुद प्रोडूसर बन गए। उन्होंने लीजेंड ग्लोबल स्टूडियो नाम की कंपनी बनाई और अलीगढ, भूमि, सरबजीत और PM नरेंद्र मोदी जैसी फिल्में बनाईं। इन फिल्मो में मैरी कॉम के डायरेक्टर उमंग कुमार और आनंद पंडित उनके साथ रहे। खबरों की मानें तो 2018 में संदीप सिंह का नाम एक सेक्स स्कैंडल में भी आया था। मॉरिशस में स्विजरलैंड के एक नाबालिग लड़के के साथ यौन शोषण का आरोप संदीप पर लगा था।

सुशांत को अपना बिहारी भाई बोलते थे संदीप

सुशांत को अपना बिहारी भाई बोलते थे संदीप

संदीप सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के दोस्त थे। दोनों के अलग हो जाने के बाद संदीप अंकिता के साथ नजर आए लेकिन सुशांत के साथ नहीं दिखे। हाल ही में सुशांत की मौत के बाद उन्होंने बताया वो सुशांत के दोस्त थे। जहां सुशांत के अंतिम संस्कार में वो सुशांत की बहन मीतू के साथ नजर आये वहीं सुशांत के परिवार ने किसी भी संदीप नाम के शख्स को ना जानने का भी खुलासा किया। से खबर थी कि संदीप सिंह ने सितम्बर 2019 से सुशांत से कभी बातचीत नहीं की। साथ-साथ ये भी सामने आया कि संदीप-सुशांत को लेकर एक फिल्म भी प्लान कर रहे थे। चूंकि संदीप भी बिहार से हैं वो सुशांत को अपना बिहारी भाई बोलते थे।

यह भी पढ़ें: सुशांत की मौत से डरे अभिनेत्री के पिता नहीं भेजना चाहते तृप्ति शंखधर को मुंबई, बेटी के आरोपों पर और क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+