सुशांत को लेकर एक्सपर्ट ने खोला राज, कहा- डायरी में उनके लिखे हर वाक्य के बीच एक स्पेस है

सुशांत सिंह राजपूत की डायरी को लेकर हैंड राइटिंग एक्सपर्ट ने कुछ अहम बातों की जानकारी दी है

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में चल रही सीबीआई जांच के बीच कई तरह की नई बातें निकलकर सामने आ रही हैं। पिछले तीन दिनों में सीबीआई की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत के निजी स्टाफ नीरज, दिपेश सावंत और उनके फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की है। इन तीनों के बयान को इस केस में एक अहम कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, सीबीआई की एक टीम फॉरेंसिक सबूत जुटाने में भी लगी हुई है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की डायरी को लेकर हैंड राइटिंग एक्सपर्ट ने कुछ अहम खुलासे किए हैं।

हैंड राइटिंग एक्सपर्ट ने क्या-क्या बताया?

हैंड राइटिंग एक्सपर्ट ने क्या-क्या बताया?

'इंडिया टुडे' की खबर के मुताबिक, हैंड राइटिंग एक्सपर्ट आदर्श मिश्रा ने सुशांत सिंह राजपूत की डायरी के कंटेंट का अध्ययन करने के बाद बताया कि सुशांत एक सहज और सकारात्मक सोच रखने वाले ऐसे इंसान थे, जो हमेशा दूसरों का ध्यान रखते थे। आदर्श मिश्रा ने बताया, 'सुशांत सिंह राजपूत ने जिस तरह से अपनी डायरी में अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में लिखा है, उससे स्पष्ट तौर पर पता चलता है कि वो कितने खुश और जिंदादिल इंसान थे।'

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput case: Subramanian Swamy के दावे पर दोस्त ने बताई सच्चाई । वनइंडिया हिंदी
    'उनके अंदर किसी तरह की कोई नेगेटिविटी थी'

    'उनके अंदर किसी तरह की कोई नेगेटिविटी थी'

    आदर्श मिश्रा ने आगे बताया, 'इस बात पर विश्वास करना मुश्किल है कि जो इंसान अपने जीवन के एक-एक मिनट की बात को डिटेल में डायरी में लिखता था, वो खुद को खत्म कर सकता है। इसके अलावा, अगर किसी शख्स को लिखना इतना पसंद है, तो उसने खुदकुशी करने से पहले कोई सुसाइड नोट क्यों नहीं छोड़ा। सुशांत की हैंड राइटिंग को देखकर नहीं लगता कि उनके अंदर किसी तरह की कोई नेगेटिविटी थी। उनके लिखे हर वाक्य के बीच में पर्याप्त स्पेस है, जो उनकी जिंदादिली को दिखाता है। उनकी लिखी लाइन्स ऊपर की तरफ है, जो एक सकारात्मक सोच को दिखाती हैं।'

    'विजन 2020' में लिखी थी हॉलीवुड जाने की बात

    'विजन 2020' में लिखी थी हॉलीवुड जाने की बात

    आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी डायरी में हॉलीवुड जाने की प्लानिंग के बारे में भी लिखा था। सुशांत की डायरी से ही पता चला कि अपनी इस प्लानिंग के लिए वो अलग टीम बनाने में जुटे हुए थे। सुशांत को लिखने का काफी शौक था और वो अपने जीवन के हर मिनट की बात से लेकर भविष्य की योजनाओं तक को अपनी डायरी में लिखते थे। इसी डायरी में 'विजन 2020' टाइटल से हॉलीवुड जाने की उनकी प्लानिंग के बारे में जिक्र था।

    पूर्व असिस्टेंट अंकित आचार्य ने बताईं अहम बातें

    पूर्व असिस्टेंट अंकित आचार्य ने बताईं अहम बातें

    सुशांत के केस में पिछले दिनों उनके पूर्व असिस्टेंट अंकित आचार्य ने भी कुछ ऐसी बाते बताईं थी, जिनसे इस मामले में शक गहराता जा रहा है। अंकित आचार्य ने तीन साल तक सुशांत के साथ काम किया था। अंकित आचार्च ने बताया था कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले रिया चक्रवर्ती उनके साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहती थीं। रिया ने पता नहीं क्यों सुशांत के साथ काम करने वाला पूरा स्टाफ बदल दिया था। अंकित ने बताया कि वो सुशांत के साथ उनकी परछाई की तरह रहते थे।

    'रूम का दरवाजा अंदर से लॉक नहीं करते थे सुशांत'

    'रूम का दरवाजा अंदर से लॉक नहीं करते थे सुशांत'

    सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी करने को लेकर उठ रहे सवालों पर अंकित आचार्य ने बताया, 'सुशांत भैया कभी अपने रूम का दरवाजा अंदर से लॉक नहीं करते थे। तीन सालों में कभी उन्होंने ऐसा नहीं किया। मैं उनके साथ रह चुका हूं, इसलिए पूरे भरोसे के साथ ऐसा कह रहा हूं। अगस्त 2019 में जब मैं अपने गांव से वापस लौटा तो देखा कि उनका पूरा स्टाफ बदल चुका है। उनके नए बॉडी गार्ड ने मुझे घर के अंदर ही नहीं जाने दिया। मुझे लगता है कि रिया मैडम ने पूरे स्टाफ को बदला था। हालांकि मैं यकीन के साथ ये बात नहीं कह सकता कि ऐसा क्यों किया गया। उनके नए स्टाफ ने मुझे बताया कि रिया मैडम शॉपिंग, खाने और पूजा के सामान पर बहुत पैसे खर्च कर रही हैं। उनके नए नौकरों ने मुझे बताया कि सुशांत के घर पर किसी ना किसी दिन लगातार पूजा होती रहती है। पता नहीं ये पूजा किस लिए होती थी।'

    'उनकी आंखों के नीचे काले घेरे थे'

    'उनकी आंखों के नीचे काले घेरे थे'

    सुशांत की तबीयत को लेकर अंकित आचार्य ने आगे बताया, 'सितंबर 2019 में मैं जब सुशांत सिंह से मिला तो उनकी तबीयत कुछ खराब थी। सुशांत भैया तो हर वक्त मस्त रहते थे, खुशमिजाज रहते थे। वो मुझे बिल्कुल अपने भाई की तरह मानते थे। लेकिन, सितंबर 2019 में जब उन्होंने मेरा हिसाब किया तो वो पूरी तरह बदले हुए नजर आए। उनकी आंखों के नीचे काले घेरे थे। वो एक बार भी नहीं मुस्कुराए, बहुत ज्यादा डिप्रेशन में लग रहे थे।'

    रिया ने बताया, यूरोप ट्रिप पर क्या हुआ था

    रिया ने बताया, यूरोप ट्रिप पर क्या हुआ था

    गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी यूरोप ट्रिप का जिक्र भी कई बार आ चुका है। सुशांत इस ट्रिप पर अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ गए थे। पिछले दिनों जब ईडी ने रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि इस ट्रिप के बाद सुशांत की तबीयत खराब रहने लगी थी। रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में अधिकारियों को बताया, 'अक्टूबर 2019 में यूरोप ट्रिप के दौरान हम दोनों इटली के फ्लोरेंस में छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। फ्लोरेंस में हम लोग एक ऐसे हेरिटेज होटल में ठहरे, जो करीब 600 साल पुराना है। उस होटल में काफी बड़े-बड़े कमरे थे और कमरों की दीवारों पर कुछ पुरानी पेंटिंग्स थीं।'

    'काफी घबराए हुए से लग रहे थे सुशांत'

    'काफी घबराए हुए से लग रहे थे सुशांत'

    रिया ने अपने बयान में बताया, 'मैं अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ दूसरे कमरे में थी, लेकिन जब वापस लौटी तो देखा कि सुशांत ने हाथ में एक रूद्राक्ष लिया हुआ है और कुछ मंत्र पढ़ रहे हैं। वो काफी घबराए हुए से लग रहे थे। मैंने जब उनसे पूछा कि क्या हुआ तो सुशांत ने बताया कि वो दीवार पर लटकी पेंटिंग्स में छपे कैरेक्टर को देख रहा है। हालांकि वो स्पष्ट तौर पर उस बारे में कुछ नहीं बता पाए।'

    'सुशांत वहां अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे'

    'सुशांत वहां अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे'

    अधिकारियों को दिए अपने बयान में रिया ने आगे बताया, 'इसके बाद मैं और शौविक उस रात सुशांत के कमरे में उसके साथ ही सोए। उन पेंटिंग्स को लेकर सुशांत लगातार बात कर रहे थे, लेकिन मैंने उन्हें संभाला और कहा कि ये महज उनका भ्रम है। इसके बाद अगले दिन मैं, सुशांत और शौविक ऑस्ट्रिया में डिटॉक्स सेंटर के लिए निकल गए। लेकिन, वहां भी सुशांत कुछ अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे, इसलिए हम लोग वहां से लौट आए।'

    मैं खुद भी डिप्रेशन में रहने लगी थी- रिया

    मैं खुद भी डिप्रेशन में रहने लगी थी- रिया

    रिया ने बताया, 'हम लोगों का यूरोप ट्रिप से लौटने का प्लान 2 नवंबर को था, लेकिन हम उसी महीने अक्टूबर में ही वापस लौट आए। ट्रिप से लौटने के बाद सुशांत खुद का बेजान सा महसूस कर रहे थे और कई दिनों तक चुप-चुप से रहे। इसके बाद सुशांत की तबीयत खराब रहने लगी।' रिया ने बताया कि वो खुद भी डिप्रेशन में रहने लगी और 8 जून को खुद सुशांत ने उससे कहा कि वो अपने घर चली जाए, ताकि वो (रिया) कुछ संभल पाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+