कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी, श्रीनगर-लेह हाईवे को किया गया बंद

कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी, श्रीनगर-लेह हाईवे को किया गया बंद

लद्दाख, 6 जनवरी: कश्मीर और लद्दाख में लगातार बर्फबारी हो रही है। इसको देखते हुए श्रीनगर-लेह राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। लद्दाख प्रशासन की ओर से गुरुवार को इसको लेकर आदेश जारी किया गया है। अपने आदेश में लद्दाख प्रशासन ने कहा है कि लगातार हो रही बर्फबारी और खराब मौसम को देखते हुए जोजी-ला से गुजरने वाले श्रीनगर-लेह हाईवे को नागरिक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशान के अगले आदेश तक ये हाईवे आम लोगों के लिए बंद रहेगा।

ोे्निवु

जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड और बर्फबारी ने सामान्य जनजीवन को पटरी से उतार दिया है। कश्मीर में बर्फबारी और बारिश के चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग ने इस सप्ताह के आने वाले दिनों (7-8 जनवरी) को कश्मीर, लद्दाख में भारी वर्षा और बर्फबारी की बात कही है। विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में व्यापक बारिश और हिमपात हो सकता है। मौसम विभाग बर्फबारी वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अनुरोध है कि वे सावधानी बरतें और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में बाहर निकलने से बचें।

ोे्िु

कश्मीर में चल रहा सर्दी का चिल्ला

बता दें कि घाटी में इस समय सर्दी पूरे उरूज पर है। राज्य के कई हिस्सों पर बर्फ की चादर चढ़ी हुई है। दरअसल कश्मीर में 21 दिसंबर से भीषण ठंड का चिल्ला कलां चल रहा है। घाटी में चिल्ला कलां के 40 दिन सबसे ज्यादा सर्दी के माने जाते हैं। इस दौरान बर्फबारी सबसे ज्यादा होती है। सर्दी का ये चिल्ला 31 जनवरी को खत्म होगा। इसके बाद सर्दी से राहत मिलना शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+