J-K: बांदीपुरा मुठभेड़ में 1 जवान शहीद, 2 आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 1 जवान के शहीद होने की और दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है।
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 1 जवान के शहीद होने की और दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों आतंकी रिहायशी इलाके में छिपे थे।
इससे पहले गुरूवार को भारतीय सेना ने जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों की घुसपैठ के दो प्रयासों को नाकाम कर दिया था। इस बारे में भारतीय सेना के उधमपुर स्थित उत्तरी कमान मुख्यालय ने मी़डिया को बताया था। मुख्यालय ने कहा था कि जाबांज जवानों ने गुलमर्ग तथा नौगाम सेक्टरों में भारी गोलीबारी के बाद घुसपैठियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।













Click it and Unblock the Notifications