श्रीलंका के तमिलों को कब मिलेगा इंसाफ मोदी साहेब!
नई दिल्ली। बरसों से चले आ रहे श्रीलंका और तमिल लोगों के की बीच मानवीय अधिकारियों की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जिससे सवाल उठा है कि आखिर श्रीलंका के तमिलों को कब मिलेगा इंसाफ। हालाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि श्रीलंका में तमिल समुदाय की समानता, सम्मान, न्याय और आत्मसम्मान को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। समाचार एजंसियों की रिपोर्ट के अनुसार नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तमिल नेशनल एलांयस (टीएनए) के छह सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

भारत की ओर से सहायता जारी रहेगी
प्रधानमंतरी नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारती की ओर से श्रीलंका में उत्तरी औऱ पूर्वी इलाकों में आपसी सामंजस्य बनाने के लिए सहायता जारी रखेगा। प्रधानमंत्री के मुताबिक भारत की ओर से श्रीलंका में रोजगार पैदा करना, विशेष आवास बनाना, कार्यक्षमता, शिक्षा और स्वास्थ्य कल्याण आदि कार्य किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि 13वें संशोधन पर आधारित राजनीतिक समाधान खोजने के लिए राहत का काम जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications