दिल्ली से शिरडी जा रहे स्पाइसजेट विमान को मुंबई में करना पड़ा लैंड, जानिए वजह
नई दिल्ली, 20 मई। स्पाइसजेट के विमान को खराब मौसम के चलते अपनी दिशा में परिवर्तन करना पड़ा है। स्पाइसजेट का विमान एसजी 953 जिसने दिल्ली से शिरडी के लिए उड़ान भरी थी उसे खराब मौसम के चलते मुंबई लैंड करना पड़ा। विमान में यात्रा कर रहे यात्रियों को जमीन के रास्ते मुंबई से शिरडी भेजा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

वहीं दिल्ली से पुणे जाने वाले स्पाइसजेट के विमान की उड़ान में 7 घंटे की देरी से यात्रियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। स्पाइसजेट के विमान एसजी8184 को शाम 5.40 बजे उड़ान भरनी थी और 7.35 पर दिल्ली में लैंड करना था। लेकिन विमान ने रात 12.25 बजे उड़ान भरी और 2.20 बजे दिल्ली लैंड हुआ। एयरलाइंस का दावा है कि उन्होंने यात्रियों को इस देरी की पूर्व में ही सूचना दे दी थी जबकि यात्रियों ने एयरलाइंस के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, उन्हें इस देरी के दौरान कुछ खाने के लिए भी नहीं दिया गया। एयरलाइंस ने इन आरोपों को खारिज किया है।
गौर करने वाली बात है कि इससे पहले पिछले हफ्ते स्पाइसजेट की फ्लाइट जोकि मुंबई से दुर्गापुर जा रही थी उसमे भी कुछ दिक्कत आई थी, जिसके चलते विमान के भीतर 14 यात्री चोटिल हुए थे जबकि 3 क्रू मेंबर भी घायल हु थे। इस घटना के बाद डीजीसीए ने इसकी जांच के आदेश दे दिए थे। यह घटना बोइंग बी737 में हुई थी। जिस वक्त यह घटना हुई विमान आटो पायलट मोड पर था, इसी दौरान विमान में टर्बुलेंस हुआ था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications