SpiceJet एयर होस्टेस ने पंजाबी गाने पर पैसेंजर ब्रिज पर किया जबरदस्त डांस, देखें Viral video
नई दिल्ली, 10 नवंबर: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई ऐसा डांस वीडियो सामने आता रहता है, जो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। हाल ही में इंडिगो की एक एयर होस्टेस का श्रीलंकाई गाने 'माणिके मगे हिते' पर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था कि अब एक बार फिर से एक और एयर होस्टेस ने अपने डांस स्किल को दिखाया है। इस बार जिन एयर होस्टेस का वीडियो वायरल हुआ है, वो स्पाइस जेट की हैं।

पंजाबी गाने पर जबरदस्त डांस
आपने एयर होस्टेस के खाली फ्लाइट या फिर एयरपोर्ट पर डांस करते हुए वीडियो देखें होंगे, लेकिन इस बार स्पाइसजेट की एयर होस्टेस उमा मीनाक्षी, जिनका पहले भी डांस वीडियो वायरल हो चुका हैं, उन्होंने अपनी साथी एयर होस्टेस के साथ एक पंजाबी गाने पर जबरदस्त डांस किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर तैर रहा है।

पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज पर जबरदस्त डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में उमा और उनके सहयोगी को एक पंजाबी गाने 'ना ना' पर डांस करते हुए देखा जा सकता है, जिसे सिंगर मिकी सिंह और जोनिता गांधी ने गाया था। दोनों एयर होस्टेस पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज पर डांस करतीं हुईं नजर आ रही हैं। उनके मूव्स काफी शानदार लग रहे हैं और वो बेहद खूबसूरती के साथ गाने पर स्टेप करतीं नजर आ रही हैं।

वीडियो को मिले अबतक हजारों व्यूज
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एयर होस्टेस एक ऐसे ब्रिज पर है, जो एयरपोर्ट के टर्मिनल गेट से फ्लाइट तक जाता है। उमा और उनकी साथी ने स्पाइस जेट की ड्रेस पहनीं हुई है और बहुत ही एनर्जी के साथ पंजाबी गाने पर ठुमके लगा रहीं हैं। अब तक उमा के इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं और सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके डांस को देखकर जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कमेंट सेक्शन में यूजर बरसा रहे प्यार
वहीं यूजर भी कमेंट सेक्शन में एयर होस्टेस के इस डांस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक बाद एक यूजर ने कमेंट में फायर, डांस और लव के इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। ये वीडियो दो दिन पुराना है, जिसको लगातार देखा जा रहा है। आप भी देखिए SpiceJet एयर होस्टेस का जबरदस्त डांस (वीडियो खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications