गांधी परिवार के साथ विदेश में भी SPG रखना साजिशः कांग्रेस नेता
नई दिल्ली: गांधी परिवार को मिलने वाली एसपीजी सुरक्षा को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया। केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि गांधी परिवार को विदेश यात्रा के दौरान भी एसपीजी सुरक्षा जाएगी। कांग्रेस के नेता तारिक अनवर ने कहा कि ये केंद्र की एक सोची साजिश है। उन्होंने कहा कि ये उनकी निजता से खिलवाड़ होगा। सरकार के फैसले के बाद ये मुद्दा चर्चा में है।

'केंद्र की सोची समझी साजिश'
तारिक अनवर ने कहा कि गांधी परिवार को विदेशों में भी एसपीजी सुरक्षा देना केंद्र की एक सोची समझी साजिश है और ऐसा कर के गांधी परिवार के सदस्यों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह से गांधी परिवार के हर सदस्य पर केंद्र की नजर होगी और उनकी निजता से खिलवाड़ होगा।
Recommended Video

विदेश यात्राओं में हो सकती है कटौती
केंद्र सरकार की और से जारी आदेश के मुताबिक गांधी परिवार के हर सदस्य की विदेश यात्रा के दौरान उनके साथ पूरे समय एसपीजी सुरक्षा अनिवार्य है। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो सुरक्षा कारणों के चलते उनकी विदेश यात्रा में कटौती की जा सकती है। गौरतलब है कि पहले एसपीजी विदेशी डेस्टिनेशन तक ही गांधी परिवार के साथ जाती थी। इसके बाद गांधी परिवार के सदस्य उन्हें लौटा देते थे।

पूरी यात्रा के दौरान रहंगे साथ
केंद्र के नए दिशा निर्देशों के मुताबिक अगर गांधी परिवार का कोई सदस्य लंदन दौरे पर जाता है तो एसपीजी के सुरक्षाकर्मी दिल्ली लौटने तक उनके साथ साए की तरह रहेंगे। यदि वो वहां से यूरोप या अमेरिका जाना चाहता है तो संबंधित देश में भारतीय दूतावास स्थानीय पुलिस के साथ उन्हें एसपीजी सुरक्षा के अलावा भी सुरक्षा मुहैया कराने के लिए बात करेगा। गौरतलब है कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के बाद साल 1985 में देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए अलग से खास सुरक्षा दस्ता बनाया था। यह सुरक्षा दस्ता ही एसपीजी कहलाता है।
ये भी पढ़ें- गांधी परिवार की सुरक्षा में बड़ा बदलाव, पूरे विदेश दौरे पर साथ रखना होगा SPG कवर
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications