यह समय भारत का...आय और अवसर दोनों में वृद्धि, घट रही गरीबी: पीएम मोदी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत के मौजूदा समय बेहद खास है। पीएम ने कहा कि यह वो समय है जब भारत में आय और आय के अवसर दोनों बढ़ रहे हैं, अगर कुछ घट रहा तो वो है गरीबी। एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में दावा किया कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता रही है कि आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी आसान हो और उसके जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो। पीएम ने कहा कि विघटन, विकास और विविधीकरण हमारे समय के प्रमुख रूप से चर्चित शब्द हैं। लेकिन इस बात से अब सभी सहमत हैं कि यह भारत समय है।

PM Modi over Indian Economy

पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कहा कि मौजूदा समय में दुनिया के अन्य देश भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देखते हैं। उन्होंने कहा कि ये भारत की मौजूदा क्षमता और सफलता का सकारात्मकर परिणाम है। पीएम ने ये बातें टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि भारत एक कल्याणकारी राज्य है और सरकार की प्राथमिकता है कि आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी आसान हो और उसके जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके।

वहीं समिट में पीएम ने विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा, "यह एक ऐसा समय है जब हमारे आलोचक अब तक के सबसे निचले स्तर पर हैं। आज हर विकास विशेषज्ञ समूह में चर्चा है कि पिछले 10 वर्षों में भारत कैसे बदल गया है। भारत की क्षमता के लिए ऐसी सकारात्मक भावना पहले कभी नहीं थी। भारत की सफलता के लिए ऐसी सकारात्मक भावना पहले कभी नहीं थी। इसलिए मैंने लाल किले से कहा था कि किले, यही समय है, यही समय है।"

पीएम ने आगे कहा कि यह समय अवधि वास्तव में अभूतपूर्व है। यह वह समय है जब हमारी विकास दर लगातार बढ़ रही है और राजकोषीय घाटा कम हो रहा है। यह वह समय है जब हमारा निर्यात बढ़ रहा है और चालू खाता घाटा कम हो रहा है। मुद्रास्फीति नियंत्रण में है। पीएम ने दावे के साथ कहा कि यह वह समय है जब अवसर और आय दोनों बढ़ रहे हैं और गरीबी कम हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+