'मुस्लिम आबादी बढ़ गई, अब तुम्हारा राज 2027 में...', योगी को चेतावनी देते हुए ये क्या बोल गए SP MLA महबूब अली?

Samajwadi Party MLA Mehboob Ali: समाजवादी पार्टी के अमरोहा से विधायक महबूब अली के एक बयान पर हंगामा मचा हुआ है। एक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और दबंग विधायक महबूब अली ने जनसंख्या को लेकर बयान देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश से अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) की योगी आदित्यनाथ की सरकार जाने वाली है क्योंकि मुस्लिम आबादी बढ़ गई है।

बिजनौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए महबूब अली ने भाजपा का जिक्र करते हुए कहा, "तुम्हार राज अब जल्दी खत्म होने वाला है। मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है और सपा जल्द सत्ता में आएगी।'' महबूब अली ने कहा कि अब समाजवादी का वक्त शुरू हो गया है और हमारी सरकार आने का समय आ गया है। महबूब अली ने ये बयान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को चुनौती देते हुए कही है।

Samajwadi Party MLA Mehboob Ali

ये भी पढे़ं- UP News: सपा विधायक पर नाबालिग नौकरानी को प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप, जानें पूरा मामला?

महबूब अली बोले- 'साल 2027 में तुम जाओगे जरूर और हम आएंगे जरूर'

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर महबूब अली ने कहा, ''साल 2027 में तुम (भाजपा) जाओगे जरूर और हम आएंगे जरूर। इनकी केंद्र की सरकार ने रेल बेच दी, दूरसंचार बेच दिया,एलआईसी बेच दी, देश बेच दिया, हवाई अड्डे बेच दिए। ये अब मुंह से सेवा करेंगे, जनता इनको अब अच्छे से समझ चुकी है।''

महबूब अली ने यह भी कहा कि भाजपा संविधान का विरोध करती है, ये आरक्षण विरोधी सरकार है। हमारी पार्टी में संविधान, सिद्धांत जैसे शब्दों की अहमियत है। भाजपा सरकार में कानून नाम की कोई चीज नहीं है।

महबूब अली ने कहा कि जब मुगल ने आठ सौ साल राज किया और वो भी यहां नहीं टिक पाए तो तुम क्या रहोगे? उन्होंने कहा, "मुगलों ने 850 साल तक शासन किया और जो लोग देश को जला रहे हैं, उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि लोग जाग गए हैं। उन्होंने संसद (चुनाव) में जवाब दिया और आने वाले दिनों में 2027 में, आप निश्चित रूप से जाएंगे और हम आएंगे।" महबूब अली ने यह भी दावा किया कि यूपी में अब भाजपा की सरकार नहीं बनने वाली है।

ये भी पढे़ं- 'अधिकारी नहीं सुधरेंगे तो जूते से पिटवाऊंगा', BJP नेता संगीत सोम का वीडियो वायरल, जानें क्या है पूरा मामला

महबूब अली पर UP पुलिस ने दर्ज की FIR

इस बयान को लेकर सपा विधायक महबूब अली और बिजनौर सपा प्रमुख शेख जाकिर हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। महबूब अली द्वारा दिए गए कथित बयान के संबंध में कोतवाली सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में कहा गया है कि विधायक ने "धर्म के आधार पर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दुश्मनी और नफरत को बढ़ावा देने वाला बयान दिया।"

भाजपा ने सपा विधायक महबूब अली पर किया पलटवार?

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक एक्स पोस्ट में लिखा, "अमरोहा से सपा विधायक महबूब अली ने "संविधान सम्मान" बैठक में कहा है कि "योगी शासन खत्म हो जाएगा क्योंकि अब मुस्लिम आबादी बढ़ रही है। वे अक्सर 80:20 बयान के बारे में शिकायत करते हैं 80 बनाम 20 कौन करता है यह आपके सामने है। क्या यह मोहब्बत की दुकान है? क्या यह संविधान समर्थक है या धर्मनिरपेक्ष? योजना साफ है हिंदुओं को विभाजित करें और मुस्लिम वोटबैंक को एकजुट करें?"

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का जिक्र करते हुए पूनावाला ने लिखा, "अखिलेश कहते हैं कि मठाधीश माफिया जैसे हैं, राहुल कहते हैं कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा डांस इवेंट की तरह था और महबूब अली जनसांख्यिकी परिवर्तन के लिए उकसाते हैं। अब तो इनका एजेंडा साफ है ना?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+