'अधिकारी नहीं सुधरेंगे तो जूते से पिटवाऊंगा', BJP नेता संगीत सोम का वीडियो वायरल, जानें क्या है पूरा मामला
BJP leader Sangeet Som video viral: भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में संगीत सोम कह रहे हैं कि अधिकारी यदि ठीक से काम नहीं करेंगे, कानून का पालन नहीं करेंगे तो जूते से पिटवाऊंगा।
यह बयान उन्होंने अधिकारी से कहा सुनी के बाद ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम पत्रकार बंधु मुझसे पूछ रहे थे कि आपने एक अधिकारी को धमकाया था। आपके बयान का ऑडियो खूब वायरल हो रहा है।

Recommended Video
उन्होंने कहा कि पत्रकार बंधु के सवाल पर दूसरे नेता होते तो कहते कि मेरी आवाज नहीं है, या फिर मेरी आवाज को एडिट किया गया है। जबकि मैंने कहा कि हां मैंने ही धमकाया है और वह मेरा ही ऑडियो है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर विवादित बयान दिया।
मौजूद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी सही से काम नहीं करेंगे और कानून का पालन नहीं करेंगे तो अधिकारियों को जनता से ही जूतों से पिटवाऊंगा। ऐसे में एक बार फिर भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
क्षत्रिय स्वाभिमान एवं चिंतन समझ में पहुंचे थे पूर्व विधायक
दरअसल, रविवार को मूंढापांडे के भीतखेड़ा गांव में क्षत्रिय स्वाभिमान एवं चिंतन समारोह का कार्यक्रम आयोजित था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व विधायक संगीत सोम वहां पहुंचे थे। यहां मौजूद लोगों को उन्होंने संबोधित किया।
संबोधन के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि आप लोग कमजोरी की बात मत करें और कमजोर मत बनें। क्षत्रिय समाज को अब एकजुट होना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि समाज में कमजोर पड़ के कारण समाज के लोगों को पार्टियों से टिकट लेने में काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि अब तलवार और बंदूक की लड़ाई को छोड़कर हम लोगों को एकजुट होकर राजनीति में पकड़ मजबूत बनानी होगी। पाकिस्तान में हिंदुओं को लेकर बयान देते हुए उन्होंने कहा कि बंटवारे के समय पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने का वादा किया गया था, लेकिन वहां उनके साथ इतने जुल्म हुए कि अब उनकी संख्या ना के बराबर रह गई है।












Click it and Unblock the Notifications