साउथ के सुपरस्टार एक्टर और नेता पवन कल्याण हुए कोरोना पॉजिटिव, फॉर्महाउस में क्वारंटीन

हैदराबाद, अप्रैल 16। कोरोना वायरस की चपेट में बॉलीवुड सहित साउथ फिल्म के सुपरस्टार भी आ गए हैं। शुक्रवार को अभिनेता से नेता बने साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनकी राजनीतिक पार्टी जन सेना पार्टी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। पार्टी ने अपने ट्वीट में लिखा, जन सेना पार्टी के अध्यक्ष और अभिनेता पवन कल्याण की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह अब वह सुरक्षित हैं और उनका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पवन कल्याण डॉक्टरों की देखरेख में अपने फॉर्महाउस में ही क्वारंटीन में हैं ।

South superstar actor and leader Pawan Kalyan became Corona positive quarantined in his farmhouse

बता दें कि कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आई थीं कि पवन कल्याण ने कोरोना वायरस टेस्ट कराया था लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालांकि उस समय यह कहा गया था कि पवन के फेफड़ों में संक्रमण है। अब उनकी टीम ने इस बात की पुष्टि की है कि जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण कोरोना संक्रमित हो गए हैं। पवन की सेहत को लेकर पार्टी की तरफ से एक स्टेटमेंट जारी कहा गया, 3 अप्रैल को पवन तिरुपति की पदयात्रा में शामिल हुए थे, जब से वह यात्रा से लौटे हैं तभी से बीमार महसूस कर रहे थे। पहली बार रिपोर्ट निगेटिव आई और दूसरी बार टेस्ट किए जाने पर पॉजिटिव पाए गए।

बता दें कि आज केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, उन्होंने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी। शुक्रवार को जावड़ेकर ने ट्वीट कर बताया कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने लिखा, 'आज मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो भी पिछले 2-3 दिनों से मेरे संपर्क में थे मैं आग्रह करता हूं कि वह अपना कोविड-19 टेस्ट करा लें।' बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है, प्रकाश जावड़ेकर से पहले भी कई अन्य नेता महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्‍सीन को लेकर अमेरिका राष्‍ट्रपति से अदार पूनावाला ने की खास अपील, जानिए क्‍या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+