कर्नाटक में भी पहुंचा साउथ अफ्रीकन वेरिएंट वाला कोरोना वायरस, एक मरीज मिला पॉजिटिव
बेंगलुरु: साल 2020 सभी के लिए परेशानी भरा रहा, लेकिन नया साल आशा की नई किरण लेकर आया, जहां एक ओर दो वैक्सीन को इजाजत मिल गई तो वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस के रोजाना के मामले भी काफी हद तक कम हुए। हालांकि इसी बीच एक नई मुसीबत का भी पता चला, जहां देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट मिले। इस वेरिएंट के मामले धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रहे हैं। साथ ही कर्नाटक में भी इसका एक मामला सामने आया है।
Recommended Video

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में साउथ अफ्रीकन वेरिएंट का पहला मामला सामने आया है। इसके अलावा 10 मार्च तक यूके से लौटे 64 लोगों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही उनके संपर्क में आए 26 लोगों की RT-PCR रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में राज्य में यूके वेरिएंट के मामलों की संख्या 29 हो गई है। वहीं जो साउथ अफ्रीकन वेरिएंट का मरीज मिला है, उसे आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कुल 760 कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए हैं। जिस वजह से सक्रिय मामलों की संख्या 7456 हो गई है। वहीं कुल मामलों की बात करें तो ये आंकड़ा 9,56,801 है, जिसमें से 12,379 मरीजों ने इस महामारी की वजह से जान गंवाई है।
नया वेरिएंट कितना खतरनाक?
कोरोना वायरस के कहर से जब दुनिया उबर रही थी, तभी दिसंबर 2020 में इसके साउथ अफ्रीकन वेरिएंट का पता चला। कोरोना का नया म्यूटेशन ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि एक इंसान से ये दूसरे इंसान में काफी तेजी से फैलता है। इसके अलावा जो वेरिएंट यूके में मिला है वो भी काफी ज्यादा संक्रामक है।












Click it and Unblock the Notifications