जंगल में गैंडों का शिकार करने गए तीन शिकारी, शेरों ने चीर-फाड़कर खाया
जोहानसबर्गः दक्षिण अफ्रीका में जोहानसबर्ग के एक अभयारण्य में शेरों ने तीन शिकारियों को अपना शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि ये तीन शिकारी अवैध रूप से गैंडों का शिकार करने के लिए गए थे। शिकार के लिए ये तीनों सोमवार की सुबह सिबुओ गेम रिजर्व पहुंचे थे। इसके पास कई राइफलें और एक भारी कुल्हाड़ी थी। इस रिजर्व में कई बार शिकारियों के शिकार करने की खबरें आती रहती हैं।

रिजर्व के मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि ये तीनों अभयारण्य में कहीं भटक गए थे। इसी बीच कुछ शेरों ने इन तीनों का शिकार कर लिया। तीनों के शरीर का अधिकतर हिस्सा गायब था।
जगह से तीनों शिकारियों के कपड़े मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ कि लोग मारे गए। इससे पहले उन्हें कभी ऐसी खबर नहीं मिली। दक्षिण अफ्रीका के एक न्यूज चैनल ने जानकारी दी कि फॉरेंसिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के अवशेषों की जांच कर रहे हैं।
विदेशों में गैंडों की हड्डियों का भारी मांग है। इसी कारण शिकारी हड्डियों के लिए गैंडों का शिकार करने आते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अफ्रीकी जंगलों में महज 25000 गैंडे बचे हुए हैं। मार्च 2016 में भी तीन गैंडों के मरने की खबरें आई थी।
इस घटना के बाद रिजर्व को पर्यटकों के लिए खुला रखा गया। जानकारी दी कि इस घटना के बाद वहां आम दिनों की तरह काम चल रहा है।
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील फली एस नरीमन बोले, संस्था का बचाव करने में नाकाम रहे CJI दीपक मिश्रा












Click it and Unblock the Notifications