'करीब-करीब सिंगल' फिल्म की अभिनेत्री के साथ साइबर बुलीईंग मामले में एक और गिरफ्तार
Recommended Video

नई दिल्ली। दक्षिण सिनेमा की स्टार अभिनेत्री पार्वती के साथ साइबर बुलीईंग के आरोप में एक और व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 20 साल के एक लड़के को कोल्लम से गुरुवार को गिरफ्तार किया है और शुक्रवार को उसके खिलाफ एर्नाकुलम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के अंतर्गत गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि वह दूसरा ऐसा व्यक्ति है जिसे पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है। जिस आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसकी पहचान प्रिंटो के तौर पर हुई है, वह थ्रीसूर के वड़खनचेरी का रहने वाला है, जहां से पुलिस ने उसे 27 दिसंबर को गिरफ्तार किया है। उसपर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर पार्वती के साथ साइबर बुलीईंग की है। प्रिंटो को पुलिस ने शुक्रवार को जमानत मिल गई है।
आपको बता दें कि पार्वती ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसे सोशल मीडिया पर गाली दी गई और ट्रोल किया गया, उनकी कुछ फिल्मों के संवाद का जिक्र करते हुए उन्हें महिला विरोधी भी दिखाने की कोशिश की गई। पार्वती ने हाल ही में करीब-करीब सिंगल फिल्म में इरफान खान के साथ अभिनय किया था, जिसकी लोगों ने काफी तारीफ की थी। इस फिल्म के कुछ संवाद का जिक्र करते हुए उन्हें महिला विरोधी बताया गया था।












Click it and Unblock the Notifications