LAC पर चीन के साथ हुई झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद: भारतीय सेना
नई दिल्ली। लद्दाख में भारत-चीन सेना के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है, इसी बीच खबर आ रही है कि लद्दाख के गैलवान घाटी में सोमवार की रात भारत और चीन सेना के बीच हुई झड़प में इंडियन आर्मी के 20 जवान शहीद हुए हैं। भारतीय सेना ने इस खबर की पुष्टि की है। भारतीय सेना ने बयान में बताया कि 15-16 जून की रात भारत-चीन की झड़प हुई थी, लाइन ऑफ ड्यूटी पर 17 भारतीय टुकड़ियां जख्मी हुई हैं। वहीं, उप-शून्य तापमान में हमारे जवान देश की सुरक्षा के लिए शहीद हुए हैं, जिनकी संख्या 20 है। भारतीय सेना राष्ट्र की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। बता दें कि इससे पहले कर्नल समेत 2 जवानों के शहीद होने की जानकारी थी। लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद के बीच भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में गोली चलने की खबर नहीं है लेकिन पत्थरों और लोहे की छड़ से हमला किए जाने की पुष्टि हुई है।
Recommended Video

चीन के 43 सैनिकों के मारे या घायल होने की खबर
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक हिंसक झड़प में चीन के भी 43 सैनिकों के मारे या गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। मालूम हो कि यह घटना तब हुई जब लद्दाख के गलवान घाटी के पास दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद सबकुछ सामान्य होने की स्थिति आगे बढ़ रह थी। हिंसक झड़क के बाद मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दिल्ली आवास पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, सीडीएस बिपिन रावत, सेनाप्रमुख जनरल एमएम नरवाणे के बीच अहम बैठक हुई थी।
And exposed to sub-zero temperatures in the high altitude terrain have succumbed to their injuries, taking the total that were killed in action to 20. Indian Army is firmly committed to protect the territorial integrity and sovereignty of the nation: Indian Army (2/2) https://t.co/5duc0Jlfwb
— ANI (@ANI) June 16, 2020
भारतीय विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
भारत-चीन सेना के बीच झड़प पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी एक बयान जारी कर चीन को कड़ी चेतावनी दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रिवास्तव ने कहा, भारत ने हमेशा वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) का सम्मान किया है, सोमवार की रात वहां पर जो हुआ उससे बचा जा सकता था। मंत्रालय ने आगे कहा, सीमा प्रबंधन के लिए इसके जिम्मेदार दृष्टिकोण को देखते हुए, भारत बहुत स्पष्ट है कि उसकी सभी गतिविधियां हमेशा एलएसी के भारतीय पक्ष में हैं। उन्होंने आगे कहा, सीमा प्रबंधन के लिए इसके जिम्मेदार दृष्टिकोण को देखते हुए, भारत बहुत स्पष्ट है कि उसकी सभी गतिविधियां हमेशा एलएसी के भारतीय पक्ष में हैं। हम चीनी पक्ष से भी यही अपेक्षा करते हैं।
Indian intercepts reveal that Chinese side suffered 43 casualties including dead and seriously injured in face-off in the Galwan valley: Sources confirm to ANI pic.twitter.com/xgUVYSpTzs
— ANI (@ANI) June 16, 2020
चीन ने लगाया ये आरोप
उधर, चीन ने हिंसक झड़प के लिए भारत पर बड़ा आरोप लगया है। चीन के ग्लोबल टाइम्स ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के प्रवक्ता ने कहा, भारतीय सैनिकों ने गालवान घाटी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को फिर से पार किया और भड़काऊ हमलों की शुरुआत की जिससे गंभीर संघर्ष हुआ और दोनों पक्षों को नुकसान झेलना पड़ा।
Increase in Chinese chopper activity observed across the LAC to airlift casualties suffered by them during face-off with Indian troops in Galwan valley: Sources to ANI https://t.co/uMExblXYxq
— ANI (@ANI) June 16, 2020
घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट कर रहा चीन
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक सीमा पर भारत और चीन की तरफ से सुरक्षा बढ़ा दी गई है। LAC पर चीनी चॉपर गतिविधि में वृद्धि हुई है, बताया जा रहा है कि गालवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ आमने-सामने की हिंसक झड़प में हताहत हुए सैनिकों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया जा रहा है। बता दें कि शहीद हुए भारतीय जवानों में अभी तक कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) कर्नल रैंक के आफिसर समेत तीन सैनिकों के शहीद होने की जानकारी है।
यह भी पढ़ें: लद्दाख मसले पर रक्षा मंत्री के घर दिन की लगातार दूसरी अहम बैठक खत्म, CDS और सेना प्रमुख रहे मौजूद
-
Indus Waters Treaty: बिना भारत के क्यों हो रहा सिंधु जल संधि पर फैसला, हेग कोर्ट का एकतरफा रुख क्यों? -
बिहार के 6 मेडिकल कॉलेजों में बनेगा हिमोफीलिया-थैलेसीमिया डे-केयर सेंटर, मरीजों को मिलेगी मुफ्त सुविधा -
बिहार में पहली बार रोबोटिक सर्जरी से पैनक्रियाज कैंसर का सफल ऑपरेशन, IGIMS ने रचा इतिहास -
ईरान-सऊदी युद्ध से बचने के लिए पाकिस्तान का खतरनाक खेल? भारत के खिलाफ 'फॉल्स फ्लैग' की चली चाल -
एमपी और यूपी विकास पर सहयोग करते हैं-CM डॉ. मोहन यादव -
Dubai Gold Rate Today: दुबई या भारत? आज सोना कहां से खरीदना है फायदे का सौदा? ₹7000 की सीधी बचत -
China Pakistan Gwadar Port: दोस्ती में आई दरार! ड्रैगन ने ईरान और तालिबान पर दिया अल्टीमेटम -
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर












Click it and Unblock the Notifications