कोलकाता दक्षिण लोकसभा सीट पर सौरव गांगुली ने डाला वोट, अब आने लगे एग्जिट पोल के नतीजे

नई दिल्ली। आज लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण के वोट डाले गए। इस दौरान कई बड़ी हस्तियों ने भी अपने मत के अधिकार का प्रयोग किया। इस कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली कोलकाता दक्षिण लोकसभा सीट पर मतदान करने पहुंचे। सौरव जब मतदान करने पहुंचे तो बूथ पर भीड़ काफी कम थी। सौरव के पहुंचते ही वोटरों का ध्यान उनकी तरफ चला गया। बता दें कि कुछ समय पहले ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि गांगुली बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि बाद में उन्होंने खुद इन खबरों का खंडन किया था।

sourav ganguly voted on kolkata south lok sabha seat

बता दे कि कोलकाता दक्षिण की जिस लोकसभा सीट पर गांगुली वोट डालने पहुंचे थे वहां से तृणमूल कांग्रेस के शुब्रतो बक्शी सांसद हैं। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इस बार के चुनाव में इस सीट से माला रॉय को टिकट दिया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस सीट पर चंद्र कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी ओर सीपीआईएम की ओर से नंदनी मुखर्जी चुनाव लड़ रही हैं।

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान फिर हिंसा, गोलीबारी और बमबारी की खबर, कई गाड़ियां फूंकी

गौरतलब है कि इस बार के चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में काफी हिंसा देखने को मिली थी। राज्य में बीजेपी और पहले से सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें- जानिए पश्चिम बंगाल की कोलकाता दक्षिण लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+