Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दूसरी शादी करने जा रही हैं रजनीकांत की बेटी सौंदर्या, मां ने मांगा पुलिस प्रोटेक्‍शन

नई दिल्‍ली। सुपरस्‍टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या की शादी का समारोह 10 और 12 फरवरी को होना है। पूरा कार्यक्रम रजनीकांत के पोस गार्डन स्थित घर पर होगा और इसी के मद्देनजर उनकी पत्‍नी लता ने पुलिस ने प्रोटेक्‍शन (सुरक्षा) मांगा है। लता ने तेयनमपेट के इंस्पेक्टर को लिखे पत्र में आग्रह किया है कि शादी में कई वीवीआई शिरकत करेंगे। इस वजह से ट्रैफिक व उनकी सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रोटेक्शन और ट्रैफिक सहायता उपलब्ध करवायी जाए। पुलिस ने उनके पत्र का संज्ञान लेते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है ताकि वहां रहने वाले अन्य स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। आपको बता दें कि सौंदर्या की यह दूसरी शादी है।

एक्टर और बिजनेसमैन विशागन वनंगमुडी से शादी कर रही हैं सौंदर्या

एक्टर और बिजनेसमैन विशागन वनंगमुडी से शादी कर रही हैं सौंदर्या

सौंदर्या एक्टर और बिजनेसमैन विशागन वनंगमुडी से शादी कर रही हैं। विशागन वनंगमुडी एक दवा कंपनी के मालिक होने के साथ एक्टर भी हैं। उनके भाई एसएस पोनमुडी तमिलनाडु की फेमस पॉलिटिकल पार्टी डीएमके के बड़े नेता हैं। विशागन की भी ये दूसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी एक मैगजीन की एडिटर कनिखा कुमारन से की थी लेकिन दोनों अलग हो गए।

पहली शादी से सौंदर्या को है एक बेटा

पहली शादी से सौंदर्या को है एक बेटा

वर्ष 2010 में सौंदर्या ने बिजनेसमैन अश्विन राजकुमार के साथ चेन्नई में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी हुआ जिसका नाम वेद है। लेकिन यह शादी मात्र छह वर्ष ही चली। वर्ष 2016 में दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दी और 2017 के जुलाई महीने में अलग हो गए। वेद के जन्म के एक साल बाद सौंदर्या ने खुलासा किया कि उनका और उनके पति का आपसी राजा मंदी से तलाक होने जा रहा है।

अश्विन राजकुमार से हुई थी लव मैरिज

अश्विन राजकुमार से हुई थी लव मैरिज

सौंदर्या और अश्विन की लव स्टोरी की शुरुआत चेन्नई के एक जिम से हुई थी। दोनों की शिफ्ट अलग-अलग थी, लेकिन अक्सर आते-जाते नजरें मिलती थीं। एक दिन जिम से निकलते समय अश्विन ने थम्स अप करते हुए मजाकिया अंदाज में सौंदर्या से कहा- रजनीकांत की बेटी हो...मैं उनका बड़ा फैन हूं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को घूरते हुए निकल गए। अश्विन की यह बात सौंदर्या को मन ही मन कोसती रही कि कोई इस तरह कैसे उनसे बात कर सकता है। फिर एक दिन अश्विन और सौंदर्या की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और समय के साथ दोस्ती प्यार में बदल गई। एक दिन अश्विन, सौंदर्या को उसी जगह ले गए जहां उनकी पहली मुलाकात हुई थी। यहां अश्विन ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया और सौंदर्या के हां कहते ही दोनों ने लव मैरिज कर ली।

अश्विन राजकुमार जाने-माने इंडस्ट्रीयलिस्ट हैं

अश्विन राजकुमार जाने-माने इंडस्ट्रीयलिस्ट हैं

अश्विन चेन्नई के जाने-माने इंडस्ट्रीयलिस्ट हैं। वे चेन्नई के रियल स्टेट टायकून रामकुमार के बेटे हैं। फिलहाल वे केवीएस कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर हैं, उन्होंने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमएस की पढ़ाई की है। अश्विन ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई चेन्नई के एसआरएम कॉलेज से की। पढ़ाई के बाद से वे फैमिली बिजनेस संभाल रहे हैं।

साउथ फिल्‍मों में जानी-मानी हस्‍ती हैं सौंदर्या

साउथ फिल्‍मों में जानी-मानी हस्‍ती हैं सौंदर्या

20 सिंतबर, 1984 को जन्मी सौंदर्या का असली नाम शकु बाई राव गायकवाड़ है। वे ग्राफिक डिजाइनर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी हैं। 2010 में रिलीज हुई फिल्म गोवा बतौर निर्माता उनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद 2014 में सौंदर्या ने निर्देशक की कुर्सी संभाली। 2014 में उन्होंने अपने पिता रजनीकांत और दीपिका पादुकोण की फिल्म का निर्देशन किया। 2017 में रिलीज हुई फिल्म VIP 2 का निर्देशन भी संदार्या ने किया था। इस फिल्म में उनके जीजा धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की अहम भूमिका थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+