जल्द ही आप डाकघर से भी बनवा सकेंगे अपना पासपोर्ट
आपके नजदीक के पोस्ट ऑफिस में भी अब आप बनवा सकेंगे पासपोर्ट। विदेश मंत्रालय भारतीय डाक सर्विस के मकसद से अपना विस्तार करने के मूड में। कर सकती है बड़ा ऐलान।
नई दिल्ली। अगर आपको अपना पासपोर्ट बनवाना है और आपको काफी दिक्कतें आ रही हैं, तो थोड़ा इंतजार करिए। विदेश मंत्रालय आपकी दिक्कतों को खत्म करने का मन बना रहा है। आपके नजदीक का पोस्ट ऑफिस जहां पर आप चिट्ठी भेजने और बाकी जरूरी कामों के लिए जाते हैं, जल्द ही उसी पोस्ट ऑफिस से आप अपना पासपोर्ट भी बनवा सकेंगे।

विदेश मंत्रालय की भावी योजना
विदेश मंत्रालय की योजना आने वाले दिनों में भारतीय डाक सेवा के ढांचे को पासपोर्ट आवेदनों और डिलीवरी सर्विसेज का विस्तार करने के लिए प्रयोग करने के मूड में है।
विदेश मंत्रालय टाटा कंसलटेंस सर्विसेज (टीसीएस) के साथ भी अपना कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाना चाहती है। मंत्रालय चाहता है कि टीसीएस अगले दो वर्षों तक पासपोर्ट सेवा केंद्रों का प्रबंधन करता रहे।
टीसीएस का कांट्रैक्ट बढ़ाने की तैयारी
टीसीएस वर्ष 2020 तक पासपोर्ट सेवा केंद्र का जिम्मा संभालेगा और इस कांट्रैक्ट को वर्ष 2012 में छह वर्ष तक बढ़ाया गया था।
विदेश मंत्रालय की ओर से सेवाओं के विस्तार के बाद रियल टाइम आवेदकों का डाटा भी सहेजा जा सकेगा। पासपोर्ट ऑफिसर और ज्वाइंट सेक्रेटरी अरुण चटर्जी की ओर से सेवा विस्तार से जुड़ी जानकाी की पुष्टि की गई है।












Click it and Unblock the Notifications