Babymoon: कनाडा में गर्भवती बीवी संग घूमने निकले कपिल शर्मा को रोकनी पड़ी कार, क्यों?

नई दिल्ली। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों अपनी गर्भवती पत्नी गिन्नी चतरथ संग कनाडा में 'बेबीमून' मना रहे हैं, कपिल ने कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया से एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, कपिल शर्मा के इस वीडियो की काफी तारीफ हो रही है।

कपिल शर्मा को रोकनी पड़ी कार

कपिल शर्मा को रोकनी पड़ी कार

दरअसल इस वीडियो में कपिल शर्मा कार में नजर आ रहे हैं, कपिल शर्मा ने कार रोक रखी हैं क्योंकि कुछ बतखें सड़क पार कर रही है और सारी गाड़ियां उनके सड़क क्रॉस करने का इंतजार कर रही हैं, कपिल शर्मा बताते हैं कि हमें कुछ देर वेट करना पड़ेगा...और वह यह भी कहते हैं कि काश हमारे देश भारत में भी इसको फॉलो किया जाता।

बेताबी से नन्हें मेहमान का इंतजार

'बेबीमून' पर जाने से पहले मुंबई मिरर से एक बातचीत में कपिल ने कहा कि मेरा पूरा ध्यान इस वक्त गिन्नी की सेहत पर हैं। मैं उसका ख्याल रखना चाहता हूं। हम दोनों बहुत खुश हैं लेकिन मेरी मां कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड है। वो कई सालों से इस पल का इंतजार कर रही थीं। कपिल ने कहा कि हम नहीं जानते लड़का होगा या लड़की। यह परिवार के लिए खुशी का समय है और हर कोई नए सदस्य का स्वागत करना चाहता है।

दिसंबर में मम्मी-पापा बनेंगे

दिसंबर में मम्मी-पापा बनेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गिन्नी 3-4 महीने की प्रेग्नेंट हैं। कपिल अपने बिज़ी शेड्यूल के चलते उन्हें वक्त नहीं दे पा रहे थे इसलिए उन्होंने 'बेबीमून' प्लान किया है, कपिल-गिन्नी कपिल शर्मा शादी के तुरंत बाद ही वो शो में व्यस्त हो गए। ऐसे में दोनों लोग ज्यादा वक्त साथ में नहीं गुजार सके। अब गिन्नी प्रेग्नेंट हैं, दिसंबर में ये कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा है। आपको बता दें गिन्नी और कपिल ने दिसंबर 2018 में शादी की थी, ये प्रेमविवाह था, जो कि बड़े संघर्षों के बाद शादी में तब्दील हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+