सोनू सूद ने सिलाई करते हुए वीडियो किया शेयर बोले- यहां मुफ्त में सिलाई की जाती है,फैंस ने दिया ये फनी रिएक्‍शन

सोनू सूद ने सिलाई करते हुए वीडियो किया शेयर बोले-यहां मुफ्त में सिलाई की जाती है,फैंस ने दिया ये फनी रिएक्‍शन

SONU SOOD: गरीबों और जरुतरतमंदों के मसीहा सोनू सूद आए दिन अपने परोपकारी कार्यों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। लोगों की मदद कर उनके चेहरे पर मुस्‍कान बिखेरने वाले एक्‍टर सोनू सूद का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो सोनू सूद ने खुद ही पोस्‍ट किया है जिसको उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

'सोनू सूद ने खोली दर्जी की दुकान'

'सोनू सूद ने खोली दर्जी की दुकान'

बता दें सोनू सूद ने शनिवार को सिलाई मशीन पर कपड़े सिलाई करते हुए खुद का एक वीडियो साझा किया इस वीडियो में यह देखने लायक बात है कि सोनू सूद एक ट्रेंड दर्जी की तरह सिलाई मशीन चलाकर कपड़े सिलते हुए नजर आ रहे है। वो ट्रेलर की तरह बहुत तेजी से सिलाई मशीन चलाते दिख रहे हैं। ये वीडियो को अभिनेता ने खुद साझा किया था। इस वीडियो को साझा करते हुए 'सोनू सूद ने लिखा दर्जी की दुकान' खोल रहे हैं। इस वीडियो को लेकर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो शेयर करते हुए लिखी ये बात

वीडियो शेयर करते हुए लिखी ये बात

अभिनेता सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल से यह वीडियो 16 जनवरी को पोस्‍ट करते हुए लिखा यहां मुफ्त में सिलाई की जाती है। पैंट की जगह निकर बन जाए, इसकी हमारी गारंटी नहीं । इस वीडियो के साझा किए जाने के बाद से, सोनू सूद का वीडियो नेटिज़न्स से कई लाइक्स और टिप्पणियां मिल रही है। एक्‍टर सोनू सूद के इस वायरल वीडियो को 10.4k से अधिक बार देखा गया और 6.1k से अधिक लाइक मिले।

यूजर ने लिखा कोई नहीं हम बो भी पहन लेंगे

यूजर ने लिखा कोई नहीं हम बो भी पहन लेंगे

यूजर ने लिखा, "मुझे यहां अपने कपड़े सिलने के लिए क्या करना होगा? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कोई नहीं हम बो भी पहन लेंगे। निक्कर बढ़िया बननी चाहिए। उसने लिखा मुफ्त में बन रही हैं तो पैंट की जगह निकर भी बन जाए तो कोई दिक्कत की बात नहीं भाई 😂😂 लेकिन निकर बढ़िया बननी चाहिए।एक ने लिखा निक्‍कर बढि़या बननी चाहिए। एक ने लिखा सोनू जी पिताजी की पतलून एक बिलांद छोटी कर दो। एक और फैन ने लिखा गजब करतो हो भैय्या। वहीं अन्‍य लोगों ने हंसते हुए इमोजी पोस्‍ट किया है।

इन फिल्‍मों में सोनू सूद आएंगे नजर

इन फिल्‍मों में सोनू सूद आएंगे नजर

सोनू सूद ने हाल ही में अपना संस्मरण, आई एम नो मसीहा जारी किया। वो आने वाले दिनों में तेलुगु फिल्म अल्लू एडुअर्स और अक्षय कुमार की पृथ्वीराज में दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+