Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सोनू सूद ने फिर जीता दिल, केरल में फंसी 177 लड़कियों को विशेष विमान से पहुंचाया घर

नई दिल्ली। अभिनेता सोनू सूद बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। इसकी वजह उनका लॉकडाउन के चलते परेशानी में फंसे मजदूरों की मदद के लिए आगे आना है। मुंबई में फंसे हजारों लोगों को वो बसों का इंतजाम कर उनके घरों तक पहुंचाया है। अब उन्होंने इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए हवाई जहाज के जरिए 177 लड़कियों के उनके घर तक पहुंचने का इंतजाम किया है।

लड़कियों को केरल से ओडिशा पहुंचाया

लड़कियों को केरल से ओडिशा पहुंचाया

सोनू ने केरल में फंसी हुई ओडिशा की 177 लड़कियों को एयरलिफ्ट करके उनके घरों तक पहुंचाया है। केरल के एरनाकुलम की एक सिलाई कढ़ाई फैक्ट्री में काम करने वाली ये 177 लड़कियां लॉकडाउन के बाद वहां फंस गई थीं। वहां परेशान हो रहीं इन लड़कियों ने किसी तरह से सोनू सूद तक अपनी बात पहुंचाई और मदद मांगी। जिसके बाद सोनू ने इनको निकालने का तरीका खोजना शुरू किया।

विशेष विमान से लाई गईं लड़कियां

विशेष विमान से लाई गईं लड़कियां

लड़कियों की परेशानी पता चलने पर सोनू सूद ने केरल सरकार से संपर्क साधा और कोच्चि भुवनेश्वर हवाई अड्डे को संचालित किए जाने की अनुमति मांगी। सरकार से अनुमति मिलने के बाद सोनू सूद ने इन सभी लड़कियों को एअरलिफ्ट करके विशेष विमान से बेंगलुरु लाया गया और यहां से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर ले जाया गया। जहां से वो अपने घरों को गईं। इसके लिए राज्यसभा सांसद अमर पटनायक ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक मैसेज लिखकर सोनू सूद का धन्यवाद किया है।

मजदूरों की उम्मीद बन गए हैं सोनू सूद

मजदूरों की उम्मीद बन गए हैं सोनू सूद

25 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही मजदूर और गरीब बेहद परेशानी का सामना कर रहे हैं। खासतौर से बड़े शहरों में काम कर रहे मजदूरों पर उसकी बहुत मार पड़ी है। मजदूर सैकड़ों मील पैदल चलने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में मजदूरों के सामने पेश आ रही इस अमानवीय स्थिति को देखते हुए सोनू सूद मजदूरों की मदद में लगे हैं। बीते कुछ गिनों से वो लगातार बसों का इंतजाम कर मजदूरों को घर तक पहुंचा रहे हैं। ट्विटर पर तो वो ऐसे लोगों की जानकारी मिलने पर जवाब दे ही रहे हैं। एक टोलफ्री नंबर भी उन्होंने चलाया है। जिस पर लोग मदद मांगते हैं तो सोनू की ओर से मदद आती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+