अजान विवाद: फतवे पर सोनू निगम का बिंदास जवाब-10 लाख तैयार रखिए मौलवी
फतवे के मुताबिक जो कोई भी सोनू निगम को गंजा करेगा और पुराने जूते की माला पहनाएगा उसे 10 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।
मुंबई। अजान पर ट्वीट करके बुरे फंसे मशहूर गायक के खिलाफ अब पश्चिम बंगाल माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल के वाइस प्रेसीडेंट सैयद शा कादिरी ने फतवा जारी किया है।
इस फतवे के मुताबिक जो कोई भी सोनू निगम को गंजा करेगा और पुराने जूते की माला पहनाएगा उसे 10 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

2 बजे अलीम मेरे घर आकर मेरा सिर गंजा करेगा
लेकिन इस फतवे की वजह से परेशान होने के बजाय सिंगर सोनू निगम को मसखरी सूझ रही है। उन्होंने इस मसले पर चुटकी लेते हुए कहा कि दोपहर 2 बजे अलीम मेरे घर आकर मेरा सिर गंजा करेगा, 10 लाख रुपये तैयार रखना मौलवी।
भारतीय संविधान का अपमान किया
तो वहीं कादिरी साहब का गुस्सा सोनू पर उतर ही नही रहा है, उन्होंने कहा कि सोनू निगम ने धर्मनिरपेक्ष भारतीय संविधान का अपमान किया है, जिस कारण उन्हें देश के बाहर निकाल देना चाहिए। उन्होंने तो सोनू निगम को राष्ट्रद्रोही बता दिया।
ये धार्मिक गुंडागर्दी नहीं है
लेकिन इसके बाद सोनू निगम ने इस खबर को रीट्वीट करते हुए लिखा- क्या ये धार्मिक गुंडागर्दी नहीं है, इसके बाद उन्होंने फिर एक ट्वीट किया कि मीडिया भी दोपहर 2 बजे मेरा सिर गंजा करने के प्रोग्राम में शामिल हो सकती है।

'अजान विवाद': साजिद ने कहा ड्रग्स लेने वाला तो सोनू ने बोला मु्स्लिम नहीं इंडियन बनो
सोनू ने लिखा कि मैंने अपने ट्वीट में अगर अजान की बात कही थी तो मैंने कीर्तन और गुरूद्वारे का जिक्र किया था, क्या ये समझना इतना मुश्किल है?

'रेखा और संजय दत्त, मियां-बीवी...क्या बकवास अफवाह है'
'बायोग्राफी रेखा- द अनटोल्ड स्टोरी' लिखने वाले लेखक यासिर उस्मान ने कहा कि रेखा और संजय दत्त ने कभी नहीं की शादी।












Click it and Unblock the Notifications