अरुण जेटली के निधन पर सोनिया गांधी ने लिखा भावुक पत्र

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन के बाद यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने दुख जाहिर की है। सोनिया गांधी ने अरुण जेटली के निधन के बाद उनकी पत्नी संगीता जेटली को एक पत्र लिखा है, जिसमे उन्होंने लिखा है कि अरुण जेटली ने तमाम राजनीतिक दलों में अपने मित्रों को अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने लिखा कि अरुण जेटली बेहद ही निर्दयी बीमारी से पूरी ताकत और जबरदस्त उत्साह से लड़े। सोनिया गांधी ने लिखा कि मैं आपके प्यारे पति के निधन से बहुत दुखी हूं।

sonia gandhi

अपने पत्र में दुख जाहिर करते हुए सोनिया गांधी ने लिखा है कि वह बहुत ही विवेकी और जबरदस्त वक्ता था। बतौर कैबिनेट मंत्री, विपक्ष के नेता और सुप्रीम कोर्ट के वकील के तौर पर अरुण जेटली शानदार वक्ता रहे। अरुण जेटली ऐसे समय में गए जब वह देश को बहुत कुछ दे सकते थे, उनकी उम्र बहुत कम थी। उनके लिए संवेदवा जाहिर करने के लिए मेरे पास शब्द कम है, लेकिन मैं चाहती थी कि आप और आपके बेटे व बेटी यह जाने कि मैं अरुण जेटली के जाने से बहुत दुखी हूं और आपके दुख के साथ हूं। ईश्वर से कामना है कि अरुण जेटली की आत्म को शांति मिले।

बता दें कि इससे पहले सोनिया गांधी ने शनिवार को को एक बयान जारी करके कहा था कि अरुण जेटली के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। अरुण जेटली का दिल्ली के एम्स में शनिवार को दोपहर में 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह पिछले कई दिनों से एम्स में भर्ती थे। पीएम मोदी ने भी अरुण जेटली के निधन पर दुख जाहिर करते कहा कि ऐसे समय में जब लोग जन्माष्टमी का पर्व मना रहे हैं, मैं अपने मित्र अरुण के निधन का शोक मना रहा हूं। उन्होंने कहा कि वह एक तरफ अपने कर्तव्य पथ से बंधे है जबकि दूसरी ओर उनका मन शोक से भरा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+