2016 में राजनीति को अलविदा कहेंगी सोनिया गांधी!

sonia gandhi
नयी दिल्ली। यूपीए चेयरपर्सन और देश की सबसे शक्तिशाली महिला 2016 में राजनीति को अलविदा कहने वाली है। जी हां हम बात कर रहे है कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की। सोनिया अपने उम्र के 70वें साल में राजनीति को अलविदा कहने वाली है। सोनिया अपने राजनीतिक करियर से संन्यास लेकर अपनी पूरी जिम्मेदारी अपने बेटे राहुल गांधी को सौंप देंगी।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी वर्ष 2016 में जब उनकी उम्र 70 वर्ष की हो जाएंगी तब वे अवकाश ग्रहण कर लेंगी। यही कारण है कि पार्टी ने उनके बेटे राहुल गांधी को बड़ी भूमिका देने के लिए आतुर बनाया। इस आशय का दावा एक किताब में किया गया है।

पत्रकार लेखक रशीद किदवई ने अपनी किताब '24 अकबर रोड' के संशोधित संस्करण में कहा है कि कांग्रेस वरिष्ठ गांधी के फैसले से उद्विग्न है। किदवई के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी इच्छा से अपने जन्मदिन 9 दिसंबर 2012 को पार्टी के बड़े नेताओं से अवगत कराया। किताब में कहा गया है, "इस घोषणा से पार्टी के नेता सन्न रह गए, क्योंकि भारतीय राजनीति में आज तक कोई नेता अवकाश नहीं लिया है। घबराए पार्टी नेताओं ने उनसे आग्रह किया कि राहुल को 'प्रभार' लेने दें।"

किताब में आगे लिखा है, "राहुल (42) को मनाने का प्रयास तभी से जारी हो गया, लेकिन तब कांग्रेस के महासचिव रहे राहुल नहीं माने। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राहुल को मंत्रिमंडल में आने के लिए मनाने का प्रयास किया।" मनमोहन सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि राहुल गांधी मंत्रिमंडल में शामिल होने या पार्टी में नंबर दो की हैसियत में से किसी एक का चुनाव करें। राहुल ने संगठन को तरजीह दी। इसीके बाद राहुल को जयपुर में आयोजित 'चेतना शिविर' में 19 जनवरी को कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+