बेटे को पार्टी की कमान सौंप गोवा में छुट्टियां मना रही हैं सोनिया गांधी, साइकल चलाते फोटो वायरल
अपने बेटे राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी की कमान सौंपने के बाद सोनिया गांधी गोवा छुट्टियां मनाने पहुंच गई हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की गोवा में छुट्टियां मनाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस फोटो में वो साइकल के मजे लेती दिख रही हैं।
पणजी। अपने बेटे राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी की कमान सौंपने के बाद सोनिया गांधी गोवा छुट्टियां मनाने पहुंच गई हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की गोवा में छुट्टियां मनाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस फोटो में वो साइकल के मजे लेती दिख रही हैं।
अब आराम के मूड में हैं सोनिया
अभी तक केवल राहुल गांधी की ही छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें आया करती थीं। अपनी सबसे बड़ी जिम्मेदारी यानी कांग्रेस पार्टी की कमान बेटे को सौंपने के बाद सोनिया गांधी अब थोड़े आराम के मूड में हैं।
साइकल चलाते तस्वीर वायरल
इसलिए वो छुट्टियां मनाने गोवा पहुंच गई हैं। यहां वो साइकलि का मजा ले रही हैं। उनकी साइकल चलाते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस तस्वीर को काफी शेयर किया जा चुका है।
कांग्रेस के स्थापना दिवस से गायब सोनिया गांधी
जहां सोनिया छुट्टियां मना रही हैं वहीं राहुल गांधी ने आज पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बतौर अध्यक्ष अपने पहले स्थापना दिवस के भाषण में राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी ने हमेशा सच बोलने और कर्तव्य निभाने की बातें कहीं हैं, हम हमेशा से इस पथ पर चलते आए हैं और इसी पर चलेंगे, ना हम झुकेंगे और ना ही हम टूटेंगे।