कांग्रेस की जीत पर बोलीं सोनिया- झारखंड की जनता ने भाजपा के 'विभाजनकारी एजेंडे' को पराजित किया

नई दिल्ली। झारखंड में बीजेपी की सत्ता चली गई है। मुख्यमंत्री रघुबर दास राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं। राज्य में अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन की जीत पर सहयोगी दलों एवं पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा के विभाजनकारी एजेंडे को पराजित किया है।

Recommended Video

    Jharkhand Elections Result 2019: Sonia Gandhi ने PM Modi Amit Shah को दिखाया आइना | वनइंडिया हिंदी
     Sonia gandhi says People have defeated BJPs attempts to divide society on religious lines

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन की जीत पर सहयोगी दलों एवं पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा के ''विभाजनकारी एजेंडे'' को पराजित किया है। सोनिया ने कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन में विश्वास व्यक्त करने के लिए झारखंड की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने हेमंत सोरेन, सभी सहयोगी दलों और कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

    सोनिया ने कहा, यह जीत बहुत खास है और समकालीन महत्व की है। भाजपा के विभाजनकारी एजेंडे को पराजित करने के लिए झारखंड के लोग विशेष आभार एवं बधाई के हकदार हैं। उन्होंने कहा, लोगों ने इस जनादेश से समाज को जाति एवं धर्म के आधार पर बांटने के भाजपा के प्रयास को पराजित किया।

    नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) आने के बाद देशव्यापी प्रदर्शन के बीच झारखंड का चुनाव परिणाम आया है। चूंकि सीएए आने के बाद राज्य में 48 सीटों पर वोट पड़े थे, इसलिए इसे चुनाव परिणाम को सीएए पर भी आए जनादेश के तौर पर देखा जा रहा है। इस परिणाम का असर नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंश (एनआरसी) को लेकर बीजेपी की सोच पर भी पड़ सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+