'Poor Lady, राष्ट्रपति थक गई थीं', सोनिया गांधी के बयान पर आग बबूला हुए BJP नेता, कहा- 'वो वैसा ही सोचती हैं'

Sonia Gandhi on President Droupadi Murmu: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बजट सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद में दिए गए अभिभाषण पर बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। सोनिया गांधी ने संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा, ''राष्ट्रपति काफी थक गई थीं। वो बड़ी मुश्किल से बोल पा रही थीं। खराब बातें बोली Poor Lady''

सोनिया गांधी के इस बयान की भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने तीखी आलोचना की है। भाजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, ''मैं और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए सोनिया गांधी द्वारा "बेचारी" शब्द के प्रयोग की कड़ी निंदा करता है।''

Sonia Gandhi on President Droupadi Murmu

जेपी नड्डा ने कहा, ''ऐसे शब्दों का जानबूझकर प्रयोग कांग्रेस पार्टी की अभिजात्यवादी, गरीब-विरोधी और आदिवासी-विरोधी प्रकृति को दिखाता है। मैं मांग करता हूं कि कांग्रेस पार्टी माननीय राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगे।"

धर्मेंद्र प्रधान- 'राष्ट्रपति का ऐसा अपमान कभी नहीं हुआ था'

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "राष्ट्रपति का ऐसा अपमान कभी नहीं हुआ था। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और उनके बेटे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के खिलाफ जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया, मैं उसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है?"

गिरिराज सिंह बोले- 'सोनिया गांधी को वही दिखेगा, जैसा सोचती हैं'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी के बयान पर कहा, "सोनिया गांधी को वही दिखेगा, जैसा सोचती हैं। उनकी वही सोच है।''

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, "आज पूरे देश ने राष्ट्रपति को सतर्कता के साथ सुना है। यह दुखद है कि कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी ने जिस प्रकार की टिप्पणी राष्ट्रपति पर की है वह बिलकुल उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति अपने भाषण में थकी हुई थी।"

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "मैं सोनिया गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों की निंदा करता हूं। हमारी राष्ट्रपति, एक आदिवासी महिला हैं, वे कमजोर नहीं हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश और समाज के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है और वे उस तरह के काम की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं... उन्हें उनसे माफी मांगनी चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+