Rajiv Gandhi Jayanti : सोनिया गांधी ने अपने पति राजीव गांधी को किया याद, गिनवाईं उनकी कई उपलब्धियां
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर जवाहर भवन में 25वें राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए। इस मौके पर सबसे पहले सोनिया गांधी ने अपना संबोधन दिया। संबोधन के दौरान सोनिया गांधी ने सबसे पहले अपने पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए उस समय उनके द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्यों की चर्चा की।
सोनिया गांधी ने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी ने हमेशा हमारे देश में महिलाओं को मजबूत करने के लिए काम किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि महिलाओं के लिए पंचायतों और नगर निगमों में आरक्षण प्रदान किया जाए। आज अगर देखा जाए तो 15 लाख से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि ग्रामीण इलाकों में हैं और शहरी निकाय में है तो यह केवल राजीव गांधी की कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता के कारण है।

राजीव गांधी की सफलता को छुपाया नहीं जा सकता: खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज विभिन्न विचारधाराओं के कई लोग राजीव गांधी की उपलब्धियों को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। राजीव गांधी की सफलता को ज्यादा समय तक छुपाया नहीं जा सकता। 1984 में राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा में 401 सीटों का सर्वोच्च बहुमत मिला था। राजीव गांधी ने हमेशा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया। राजीव गांधी उस समय भी केवल दो सीट वाली पार्टी को भी काफी अहमियत देते थे।












Click it and Unblock the Notifications