मां सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती, क्यों ट्रोल हो रहे बेटे राहुल गांधी?
Sonia Gandhi Hospitalised: कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार देर शाम दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया डॉक्टर पेट और यूरिन इनफेक्शन की जांच कर रहे हैं, एंटीबायोटिक दवाएं दी जा रही हैं। डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है।
बेटे राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी अस्पताल में मौजूद हैं और मां सोनिया गांधी की तीमारदारी कर रही हैं। राहुल गांधी ने केरल का अपना चुनावी दौरा रद्द कर दिया है ताकि वे अस्पताल अपनी मां के साथ रह सकें। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं! आइए जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के एक वीडियो के साथ एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें राहुल गांधी कमरे में बैठकर केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की जनसभा को वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए संबोधित कर रहे हैं। इस संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने अस्पताल में ड्यूटी कर रहीं केरल की नर्सों की जमकर तारीफ की। इसके बाद लोग राहुल गांधी सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे।
राहुल गांधी ने आखिर क्या कहा, जो हो गए ट्रोल?
राहुल गांधी ने कहा, "पिछली रात उनके कमरे में एक छोटे सोफे पर बिताई। रात भर उसे मां के स्वास्थ्य की चिंता सताती रही, फिर भी उसे एक बात से सुकून मिल रहा था। यह तसल्ली केरल की एक समर्पित नर्स दे रही थी, जो हर घंटे आकर मां का चेकअप करती। वह मुस्कुराते हुए आती, हाथ थामकर ढांढस बंधाती। यह दृश्य देखकर मुझे लगा कि कितने ही लोगों को केरल की नर्सों ने कठिन क्षणों में सहारा दिया होगा।
राहुल गांधी ने अपने वीडियो में आगे कहा, "सुबह तड़के, मैंने नर्स से पूछा, "क्या आप रात में सोती हैं, या पूरी रात काम करती हैं?" नर्स ने जवाब दिया, "मैं पूरी रात काम करती हूं।" इससे उसे केरल की महिलाओं के समर्पण का गहरा अहसास हुआ। जब पूरी दुनिया सोती है, केरल की महिलाएं न केवल अपने राज्य में, बल्कि दिल्ली समेत देश भर और दुनिया के कोने-कोने में लोगों को दिलासा देती, हाथ थामती और सहज महसूस कराती हैं। उसके लिए, यही केरल राज्य की सच्ची भावना थी।"
यूजर्स बोले- मां की तबीयत खराब है, बेटा सियासत कर रहा
दरअसल, केरल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसलिए राहुल गांधी के इस इमोशनल बयान और केरल की नर्सों की तारीफ को चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर उसे ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कई यूज़र्स ने उनके भाव‑व्यक्ति के तरीके पर सवाल उठाए और तंज कसा।
एक यूजर ने लिखा, "सोनिया जी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद ही राहुल गांधी को पता चला कि नाइट शिफ्ट की नर्स पूरी रात नहीं सोएगी।"
केरल की नर्सें दिल्ली में क्यों काम कर रही?
एक यूजर ने लिखा, केरल की नर्सें दिल्ली में क्यों काम कर रही हैं (केरल से दिल्ली की दूरी 2,576 किमी है)?राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के गृह राज्य केरल में डॉक्टरों और नर्सों के लिए नौकरियां क्यों नहीं हैं?मुझे प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे दक्षिण भारतीय नेताओं पर शर्म आती है, वे दक्षिण में रोजगार पैदा करने में विफल रहे हैं, जिसके कारण लोग उत्तर की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।"












Click it and Unblock the Notifications