सोनिया गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की मीटिंग, कोरोना के हालात पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी से बेकाबू होते हालात पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को एक मीटिंग आयोजित की। वर्चुअल तरीके से हुई इस मीटिंग में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। इसके अलावा इस मीटिंग में राहुल गांधी भी शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों में बढ़ते कोरोना की स्थिति की समीक्षा की गई।

वैक्सीन और वेंटिलेटर की उपलब्धता पर हुई चर्चा
इस मीटिंग में सोनिया गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों में वैक्सीन और वेंटिलेटर की उपलब्धता पर चर्चा की। साथ ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कैसे जीता जाए, इस पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी जी ने इस बैठक में टीके, दवाओं और वेंटिलेटर की उपलब्धता सहित COVID-19 से लड़ने के प्रयासों की समीक्षा की गई। इस मीटिंग में सबसे अधिक प्राथमिकता टेस्टिंग और ट्रैकिंग पर रही।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा खत
Recommended Video
आपको बता दें कि इस बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को एक खत लिखा है, जिसमें उन्होंने ये मांग की है कि अब देश में वैक्सीनेशन हर किसी व्यक्ति के लिए शुरू कर दिया जाए। बता दें कि अभी देश के अंदर 45 साल से उपर की उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है।
आपको बता दें कि शनिवार को देश के अंदर पिछले 24 घंटे के अंदर सामने आए कोरोना के नए केस 1 लाख 45 रहे, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके बाद देश में कुल मरीजों की संख्या 1,32,05,926 तक पहुंच गई है। आपको बता दें कि ये लगातार चौथी बार है, जब देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या 1 लाख के पार गई है।












Click it and Unblock the Notifications