नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया गांधी हुईं अस्पताल से डिस्चार्ज, 23 जून को ईडी के सामने होंगी पेश

नई दिल्ली, 20 जून: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित होने के बाद अब अस्पताल से डिस्चार्ज हो गईं हैं। ऐसे में अब उनको नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होना होगा। सोनिया गांधी को ED ने 23 जून को पेश होने के लिए समन दिया है। ऐसे में अब उनसे 23 जून को ईडी पूछताछ करेगी।

Sonia Gandhi

दरअसल, 75 वर्षीय सोनिया गांधी दो जून को कोरोना से संक्रमित पाई गई थीं, जिसके बाद उनको 12 जून को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कोरोना की चपेट में आने के बाद काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि अब कांग्रेस अध्यक्ष को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नए सिरे से उनरो समन जारी कर 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा है।

आपको बता दें कि नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को 13 जून को पेश होने के लिए नोटिस भेजा था, हालांकि राहुल गांधी से ईडी ऑफिस में पूछताछ चल रही है, लेकिन सोनिया गांधी उस वक्त कोरोना के चलते पेश नहीं हो पाईं थी। अब सोनिया गांधी 23 जून को ईडी ऑफिस में पेश होंगी। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते लगातार तीन दिन की पूछताछ के बाद सोमवार को राहुल गांधी फिर से ईडी के दफ्तर में पेश हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+