गिरिराज सिंह पर चुप्पी तोड़ गरजी सोनिया बताया नीच मानसिकता
नई दिल्ली। देश की जनता ने जिस अपेक्षा और उम्मीद से केंद्र में मोदी सरकार को प्रचंड़ बहुमत से विजयी बनाया है, उसका नशा मोदी के मंत्रियों पर सिर चढ़कर बोल रहा है। मोदी के मंत्री और सांसद एक के बाद बेलगाम होते नजर आ रहे हैं वहीं मोदी अपने इन सांसदों और मंत्रियों सामने लाचार नजर आते हैं।

गिरिराज सिंह ने जिस तरह से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में अभद्र टिप्पणी की है वह उनकी मानसिकता और सोच को सबके सामने उजागर करता है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गिरिराज के बयान को संकीर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि गिरिराज की नीच मानसिकता लोगों के सामने आ गयी है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के बयान पर मैं क्या कहूं यह उनकी नीच सोच को दर्शाता है।
गौरतलब है कि गिरिराज सिंह ने कहा था कि अगर राजीव गांधी ने सोनिया की बजाए नाइजीरियाई महिला से शादी की होती तो क्या वह इस देश में कांग्रेस उन्हें स्वीकार करती। हालांकि इस बयान के बाद गिरिराज ने कहा कि यह एक व्यक्तिगत बातचीत में मैंने कहा था लेकिन इससे अगर सोनिया जी को तकलीफ पहुंची है तो मुझे खेद है।
वहीं कांग्रेस गिरिराज सिंह के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन कर रही है। मुंबई और दिल्ली में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और गिरिराज सिंह को बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठिया भाजी।












Click it and Unblock the Notifications